Uncategorized

जानिए नेपाल से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स

जानिए नेपाल से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स: नेपाल एक बेहद ही खूबसूरत देश है। जहां पर अक्सर लोग अपनी छुट्टियां बिताने और प्रकृति के करीब कुछ वक्त बिताने के लिए आते हैं। यह देश ना केवल भगवान बुद्ध का घर था, बल्कि यह वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियों का निवास स्थान भी रह चुका है। इतना ही नहीं, इसमें कई यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स भी हैं, जिन्हें देखने का अपना एक अलग ही आनंद है। नेपाल के बारे में जानने के लिए बस इतना ही नहीं है। यकीनन इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। लेकिन इसके साथ-साथ इस देश से जुड़े कुछ फैक्ट्स व्यक्ति को और भी अधिक अचंभित करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नेपाल से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद अच्छे लगेंगे

मौजूद है सबसे गहरी घाटी

  • आमतौर पर नेपाल के पर्वत हमेशा ही दुनिया में लोगों को आकर्षित करते हैं
  • बहुत कम लोग जानते हैं कि नेपाल ऊंचाई और गहराई दोनों में एक बेहतरीन क्षेत्र है
  • यहां पर 4,375 मीटर गहरी काली गंडकी घाटी है
  • इसे दुनिया की दूसरी सबसे गहरी घाटी कहा जाता है
  • यह घाटी काली गंडकी नदी द्वारा बनाई गई है

नहीं मनाया जाता स्वतंत्रता दिवस

  • हम सभी अपना स्वतंत्रता दिवस बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं
  • लेकिन नेपाल एक ऐसा देश है, जहां पर स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है
  • नेपाल दक्षिण एशिया के सबसे पुराने देशों में से एक है, लेकिन फिर भी यह देश कभी किसी अन्य देश या साम्राज्य का गुलाम नहीं रहा
  • ऐसे में जब इस पर कब्जा ही नहीं हुआ तो आजादी का कोई सवाल ही नहीं रहा
  • वहां पर स्वतंत्रता दिवस भी नहीं मनाया जाता है
  • इस देश में 20 सितंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है

महिलाओं को मिलती है विशेष छूट

  • नेपाल दुनिया का एक ऐसा देश है, जहां पर महिलाओं को कई तरह ही छूट मिलती है
  • यहां पर एक महिला एक ही समय पर कई पुरुषों के साथ विवाह का संबंध रख सकती हैं। नेपाल देश में यह पूरी तरह से मान्य है

कुंवारी लड़कियों की पूजा का रिवाज

  • नेपाल में कुंवारी लड़कियों की पूजा करने की परंपरा है
  • यहां तक कि इस देश में एक कुमारी मंदिर भी है, जिसकी लोगों के बीच बहुत अधिक मान्यता है
  • दरअसल, इसके पीछे भी एक किस्सा है
  • एक बार नेपाल में बहुत ही भीषण भूकंप आया था जिससे पूरा नेपाल ही क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन कुमारी देवी के मंदिर के आसपास की जगह को किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई इसके बाद से ही वहां पर नवरात्र के समय कुंवारी लड़कियों का पूजन किया जाने लगा।

विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियां

  • नेपाल एक ऐसा देश है, जहां पर कई पर्वत चोटियां स्थित हैं
  • इसमें सबसे अधिक आश्यर्चजनक बात यह है कि पूरे विश्व की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ नेपाल में ही स्थित हैं
  • इसमें 8,848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट भी शामिल है

समय में है पीछे

  • समय के मामले में नेपाल दुनिया के अन्य देशों से थोड़ा पीछे है
  • दरअसल, नेपाल का समय टाइमजोन के हिसाब से नहीं चलता है, बल्कि माउंट एवरेस्ट के हिसाब से चलता है
  • जिसके कारण यहां का समय यूटीसी अर्थात् विश्व मानक समय से करीबन 45 मिनट पीछे है
  • आपको वहां पर अपनी घड़ी 45 मिनट पीछे करनी होगी।
  • इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
  • साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Conclusion:- मित्रों आज के इस आर्टिकल में जानिए नेपाल से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स के पल के बारे में कभी विस्तार से बताया है। तो हमें ऐसा लग रहा है की हमारे द्वारा दी गये जानकारी आप को जरुर पसंद आई  होगी तो इस आर्टिकल के बारे में आपकी की क्या राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

ऐसे ही इंटरेस्टिंग पोस्ट पढ़ने के लिए बने रहे हमारी साइट Vidhia.in के साथ इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Leave a Comment