Uncategorized

Pan Aadhaar Link : अगले महीने से बेकार हो सकता है आपका पैन कार्ड, जल्द करा लें आधार से लिंक, यह है आसान तरीका

Pan Aadhaar Link : अगले महीने से बेकार हो सकता है आपका पैन कार्ड, जल्द करा लें आधार से लिंक, यह है आसान तरीका

Pan Aadhaar Link : अगले महीने से बेकार हो सकता है आपका पैन कार्ड, जल्द करा लें आधार से लिंक, यह है आसान तरीका: नमस्कार दोस्तों आज बात करेगें pan card को आधार card से कैसे लिंक करे क्या आपने पैन कार्ड (Pan Card) को आधार (Aadhaar) के साथ लिंक दिया है यदि नहीं, तो जल्द ही कर लो यदि 31 मार्च से पहले यह काम नहीं कर सके तो आपका पैन कार्ड रद्द हो जाएगा अगर आपके पास पैन कार्ड हो या ना हो बराबर बात होगी। बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने घोषणा की है कि पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। ऐसा नहीं होने पर पैन कार्ड ना कामियाब हो सकता है सेबी ने एक रिलीज में कहा, ‘इनकम टैक्स एक्स 1961 के प्रावधान में हर पैन कार्डधारक को इसे अपने आधार के साथ लिंक (Pan aadhaar link) करना अनिवार्य है

Pan card को Aadhaar card से लिंक नहीं किया तो पैसों से जुड़े काम नही होगा

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा 30 मार्च 2022 को जारी सर्कुलर नं 7 के अनुसार, अगर 31 मार्च, 2023 तक पैन को आधार से लिंक नहीं किया गया, तो यह बेकार हो जाएगा
  • वह व्यक्ति इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के तहत पैन नहीं देने के बराबर ही उत्तरदायी होगा
  • ऐसे में आप वे सभी वित्तीय कार्य नहीं कर पाएंगे, जिनमें पैन कार्ड जरूरी होता है
  • आप म्यूचुअल फंड, स्टॉक और बैंक अकाउंट खुलवाने जैसे काम भी नहीं कर पाएंगे

Pan card को Aadhaar card से लिंक नही किया तो देना होगा इतना जुर्माना

आप 31 मार्च तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो यह बेकार हो जाएगा। इस बेकार पेन कार्ड को आप वित्तीय कार्यों के लिए यूज करते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत आपको 10,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर आप 31 मार्च, 2023 तक पैन को आधार से लिंक करा लेते हैं तो आपको सिर्फ 1000 रुपये ही लेट फाइन देना होगा। सीबीडीटी ने 30 जून, 2022 के बाद से पैन को आधार से लिंक कराने पर 1000 रुपये लेट फाइन लगाया था।

Pan card को Aadhaar card से लिंक कराने का तरीका

आप एसएमएस और ऑनलाइन दोनों तरीकों से पैन को आधार से लिंक करा सकते हैं। एसमएस वाले तरीके में आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 नंबर पर एक एसएमएस भेजना होगा। आप इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन तरीके से पैन को आधार से लिंक करा सकते हैं और 1000 रुपये लेट फीस जमा करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका क्या प्रोसेस है।
1.) आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।
2.) पहले से रजिस्टर नहीं हैं, तो रजिस्ट्रेशन कराएं।
3.) यूजर आईडी, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ के उपयोग से पोर्टल पर लॉग-इन करें। यहां यूजर आईडी आपका पैन नंबर होगा।
4.) अब आपको पैन आधार लिंक के लिए एक पॉप-अप विंडो दिखेगी।
5.) अब मेनु बार में से प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं और ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करें।
6.) अपना पैन नंबर, आधार नंबर और अपना नाम दर्ज करें। यह आधार कार्ड पर दर्ज जानकारी के समान हो।
7.) अगर जरूर हो तो “I have only year of birth in Aadhaar card” बॉक्स पर टिक करें।
8.) ‘लिंक आधार’ बटन पर क्लिक करें।
9.) अगर दर्ज की गई जानकारी आपके पैन और आधार रिकॉर्ड्स से मिल रही है तो आपको ‘लिंक नाऊ’ बटन पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही आपका पैन कार्ड सफलतापूर्वक आपके आधार कार्ड के साथ लिंक हो जाएगा।
10.) सफलतापूर्वक लिंक होने के बाद एक पॉप-अप मैसेज से आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार की जानकारी आपके पैन रिकॉर्ड के साथ अपडेट हो गई है।

Pan card को Aadhaar card से लिंक नही करते है तो जान ले जुर्माना भरने का प्रोसेस

  • पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आपको लेट फीस भी भरनी होगी
  • इसके लिए आपको https://tinyurl.com/2yrz8n4y Protean पर जाना होगा
  • यहां आपको CHALLAN NO/ITNS 280 पर क्लिक करने के बाद Tax Applicable को चुनना होगा।
  • इसके बाद आप डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग से पेमेंट करने का तरीका चुन सकते हैं
  • आपको अपना पैन नंबर और कैप्चा भरकर प्रोसीड पर क्लिक करना होगा
  • इसके साथ ही लेट फीस का पेमेंट हो जाएगा

Conclusion:- मित्रों आज के इस आर्टिकल में Pan Aadhaar Link : अगले महीने से बेकार हो सकता है आपका पैन कार्ड, जल्द करा लें आधार से लिंक, यह है आसान तरीका के बारे में कभी विस्तार से बताया है। तो हमें ऐसा लग रहा है की हमारे द्वारा दी गये जानकारी आप को जरुर पसंद आई  होगी तो इस आर्टिकल के बारे में आपकी की क्या राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

ऐसे ही इंटरेस्टिंग पोस्ट पढ़ने के लिए बने रहे हमारी साइट Vidhia.in के साथ इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Leave a Comment