Health Tips

सुबह जल्दी उठने के फायदे / सुबह जल्दी उठने के उपाय

सुबह जल्दी उठने के फायदे

सुबह जल्दी उठने के फायदे – सुबह जल्दी उठने का क्या फायदा, महिलाओं को सुबह कितने बजे उठना चाहिए, सुबह 4 बजे उठने के फायदे, ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे, सुबह 3 बजे उठने के फायदे, घर की बहू को कितने बजे उठना चाहिए, सुबह जल्दी उठने से क्या होता है, सुबह जल्दी उठने के नुकसान, प्रातःकाल उठने के लाभ, सुबह जल्दी क्यों उठे, सुबह में कितने बजे उठना चाहिए, सुबह लेट उठने से क्या होता है,

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे सुबह जल्दी उठने से क्या फायदा होता हैं अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपने अपने शरीर के अंदर अनेकों फायदे देखे होंगे इस प्रकार आज हम बात करेंगे कि सुबह जल्दी उठने से मानव शरीर के लिए कौन-कौन से लाभदायक फायदा होते हैं तो चलिए चलते हैं इस आर्टिकल में विस्तार से बात करेंगे।

सुबह जल्दी उठने के सभी सलाह देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं खुद विज्ञान भी मानता है कि सुबह जल्दी उठने से कई सारी बीमारियां पास नहीं फटकती। सुबह जल्दी उठना और जल्दी सोने की आदत कई सारी बीमारियों से आपको बचा लेती है इसमें मानसिक अवसाद एक है।

डिप्रेशन एक गंभीर बीमारी है जो एक बार चपेट में लेती है तो इसका पता लगाना भी आसान नही होता और वहीं अगर नींद पूरी ना हो या फिर देर रात जागा जाए और देर से सोकर उठें तो अवसाद घेर लेता है। इसलिए अगर समय पर सोकर और सुबह तड़के उठा जाएं जो अवसाद से बचा जा सकता है। सुबह सुर्योदय से पहले यानी 4 से 5 बचें उठने से सबसे ज्यादा फायदा होता है।

सुबह जल्दी उठने के फायदे –

1. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल :—–> सूरज की पहली किरण के साथ बिस्तर छोड़ देने वाले लोग दिन भर ज्यादा तरोताजा और तनावमुक्त महसूस करते हैं. सुबह जल्दी उठने वाले लोगों को काम में मन लगाने में भी आसानी होती है, साथ ही इससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है

2. आपकी दिनर्चया अच्छी रहती है :—–> आप अगर आप सुबह उठते हैं तो इससे आपकी रुटीन जल्दी शुरु हो जाता है आप समय से अपना नाश्ता कर लेते हैं, जो आपके शरीर के लिए अच्छा है. साथ ही आप ज्यादा सक्रिय होते हैं, जिससे आप शारिरिक तौर पर फिट रहते हैं.

3.फायदा देता है सुबह जल्‍दी उठना :—–> महिलाओं को 20 मिनट की कसरत जितना फायदा मिला। उधर, देर से जगने वालों में आलस्य का भाव ज्यादा दिखा। इस कारण उनमें मोटापे, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी अधिक दर्ज किया गया

4. एकाग्रता में वृद्धि :—–> सुबह जल्दी उठने वाले लोग अपने दैनिक क्रियाकलाप जल्दी समाप्त करके दिनभर की योजना आसानी से बना पाते हैं। वह सुबह जल्दी उठकर मिलने वाले अतिरिक्त समय का सदुपयोग कर लेते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपके पास अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने तथा नई चीज़ों को आज़माने के लिए दिन में काफी समय शेष होता है। जल्दी उठने से व्यक्ति अपने कार्य के प्रति उत्साहित रहता है तथा उसका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

5. मानसिक और शारीरिक थकान से छुटकारा :—–> हमें सुबह जल्दी उठने के साथ और कई अच्छी आदतों को भी अपनाना चाहिए। जैसे:- योग व व्यायाम करना। सुबह नियमित रूप से व्यायाम व योग करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमेशा फायदेमंद रहता है। सुबह जल्दी उठने पर आप को हेल्दी नाश्ता करने का भी पर्याप्त समय मिलता है। नाश्ता एक महत्वपूर्ण भोजन है जो दिन की शुरुआत करने के लिए आपको ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही जिससे हमारे शरीर को दिन भर थकान भी महसूस नहीं होती है।

6. सकारात्मक विचारों का आगमन :—–> सुबह जल्दी उठने से हमारे मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग सूर्योदय से पूर्व उठते हैं वह हमेशा अपनी समस्याओं के समाधान का अलग नज़रिया रखते हैं। इस प्रकार की सकारात्मक सोच के कारण ही उनका मन हमेशा प्रसन्न रहता है। सुबह जल्दी उठने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। यह क्रिया हमारे दैनिक जीवन को ही नहीं बल्कि हमारे व्यक्तित्व को भी निखारती है। यह हमारे विचारों को सकारात्मक बनाती है। सुबह जल्दी उठने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी प्राप्त होती है।

7. सफल करियर में मददगार :—–> अगर आप जीवन और व्यापार में सफल होना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी उठना सीखिए। एक रिसर्च से पता चला है कि जो लोग सुबह अपने काम निपटाते हैं, वे करियर में बेहतर सफलता पाते हैं। साथ ही ऐसे लोग कोई भी काम कल पर नहीं छोड़ते क्योंकि उनके पास आज ही इतना समय होता है कि कोई काम पेंडिग रहता ही नहीं है। जल्दी उठने से आप अपने प्रोजेक्ट को ज्यादा समय दे पाते हैं।

8. बढ़ती उम्र में भी लाभ :—–> अगर आप ओल्ड ऐज में भी एक्टिव रहना चाहते हैं और खुद को बेहतर रखना चाहते है, तो सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लें। सुबह जल्दी उठने की अच्छी आदत का लाभ बढ़ती उम्र में महसूस होगा। सुबह सात बजे तक जाग जाने वाले व्यक्ति में तनाव का स्तर भी कम पाया जाता है। साथ ही ऐसे लोगों की सोच भी हमेशा पॉज़िटिव होती है।

9. डिप्रेशन को रोकने में सहायक :—–> ये तो हम सुनते है कि रात में जागने वाला उल्लू दिनभर उदास रहता है। इसी से पता चलता है कि डिप्रेशन कम करने में सुबह जल्दी जागना कितना महत्वपूर्ण है। सेहत बनाने का सबसे सरल व आसान उपाय मॉर्निंग वॉक है क्योंकि सुबह हवा शुद्ध और प्रदूषण रहित होती है, जो डिप्रेशन कम करने में मददगार साबित होती है। साथ ही सुबह जल्दी उठने वाले लोग बहुत ज्यादा दृढ़निश्चयी, सहज, ज्यादा एक्टिव और को-ऑपरेटिव नेचर के होते हैं।

10. शुद्ध ऑक्सीजन :—–> ये बात तो आप भी जानते हैं की पुरे दिन में सबसे अच्छी व शुद्ध ऑक्सीजन आपको सुबह के समय में ही मिलाती हैं क्यों की इस वक्त अधिकांश वाहन व फैक्ट्री आदि बंद होते हैं जिसके कारण इस समय ऑक्सीजन में polution नहीं फ़ैल पाता हैं व अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आप शुद्ध ऑक्सीजन के कारण दिल की सभी बीमारियों से भी बचे रहते हैं व इससे आप अन्य बीमारियों से भी बचे रहैंंगे

11. कार्य के लिए अधिक समय :—–> कई लोग कहते हैं की उनको किसी कार्य के लिए समय नही मिला पाता व कई विद्यार्थी भी कहते हैं की उनको पढ़ने के लिए अधिक समय नहीं मिलता जिसके कारण उनके नंबर काम आये तो इन सभी के लिए सबसे अच्छा तरीका हैं की आप मॉर्निंग में जल्दी उठे इससे आपको ज्यादा समय मिलेगा व आप पढ़ाई व कोई कार्य भी अधिक समय तक कर पाएंगे अगर आप प्रतिदिन से 2 घंटे पहले उठ कर कोई काम करते हो तो आप वो कार्य 2 घंटे अधिक समय तक कर पाएंगे तो सुबह जल्दी उठने से एक ये भी बहुत बड़ा फायदा होता है

12. सकारात्मक सोच :—–> कई लोगो में आपने देखा होगा की किसी भी कार्य को लेकर उनके अंदर नकारात्मक सौ अधिक होती हैं ये कई बार हम खुद के अंदर भी महसूस करते हैं सुबह देर से उठने से शरीर में नकारत्मक सोच बढ़ने लगती हैं व अगर आप सुबह जल्दी उठेंगे तो आपकी नकारात्मक सोच धीरे धीरे काम होने लगेगी व उसी जगह पर आपके अंदर सकारात्मक सोच बढ़ने लगेगी योगा या व्यायाम के द्वारा आप काम समय में बेहतरीन result प्राप्त कर सकते हैं व सकारात्मक सोच बढ़ने का ये एक मात्र तरीका होता है.

13. अच्छा स्वास्थ्य :—–> सुबह उठना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता हैं व इसके बारे में बच्चा बच्चा भी जानता हैं क्युकी घर स्कुल व अन्य किसी भी जगह ये बात जरूर बताई जाती हैं की सुबह उठने से आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता हैं अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहैंगा आप कई तरह से बीमारियों से भी बचे रहैंंगे व आप चाहो तो रोज मॉर्निंग में जल्दी उठ कर योगा या व्यायाम भी कर सकते हैं इससे आप कई बिमारीयो से तो बचे रहोगे ही और साथ में आप अपने शरीर से कई बीमारियों को भी मिटा पाएंगे

14. बिमारियों से बचाए :—–> सुबह जल्दी उठना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। सुबह जल्दी उठने से हमारी शरीर स्वास्थ्य रहती है तथा हम कई प्रकार के बीमारियों से भी बचे रहते है। यही कारण है कि आपके घर के बड़ें आप से सुबह जल्दी उठने के लिए कहते है।

सुबह जल्दी उठने से क्या होता है –

1. सुबह जल्दी उठने से साफ और शुद्ध ऑक्सीजन फेफड़ों को मिलती है जिससे सांस की समस्याओं से आराम मिलता है और फेफड़ें स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ फेफड़े कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
2. सुबह तड़के उठकर एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे दिल दुरुस्त रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियां पास नहीं फटकती। वहीं ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से शरीर चुस्त रहता है और बाकी अंग भी सक्रिय रूप से काम करते हैं।
3. इससे कई मानसिक बीमारिया भी दूर होती है। सुबह उठकर योग या प्राणायाम करने के कई फायदे हैं।
4. वहीं सुबह जल्दी उठकर कलरत करने से दिन भर ताजगी बनी रहती है जिससे काम करने में मन लगा रहता है और सबकुछ समय पर हो जाता है। काम पर अच्छा प्रभाव पड़ता है तो खुशी भी साथ आती है।
5. एक उम्र के बाद हड्डियां अपनी मजबूती खोने लगती हैं। ऐसे में सही खानपान और सही रुटीन और कसरत इन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। रोज सुबह तड़के उठकर कसरत करने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

सुबह जल्दी उठने के लाभ –

1. एक्‍सरसाइज का वक्‍त म‍िलता है :—> अगर आप जल्‍दी उठेंगे तो द‍िन के बाकी काम शुरू करने से पहले जो वक्‍त म‍िलेगा, उसे एक्‍सरसाइज के ल‍िए यूज कर सकेंगे। शाम को ऑफ‍िस के बाद अक्‍सर वक्‍त नहीं मिलता है, ऐसे में सुबह का व्‍यायाम आपको तरोताजा रख देगा।

2. डाइट हेल्‍दी रहेगी :—> जल्‍दी उठेंगे तो द‍िन में क्‍या खाना है, इसका प्‍लान बना सकेंगे। साथ ही ब्रेकफास्‍ट करने का समय भी होगा। वैसे भी नाश्‍ते से जो एनर्जी म‍िलती है, द‍िन भर की एक्‍ट‍िव‍िटीज उसी पर न‍िर्भर रहती हैं।

3. आउटपुट बेहतर होगा :—> सुबह जल्‍दी उठने से शरीर का आलस खत्‍म होगा। आप काम जल्‍दी न‍िपटाकर ऑफ‍िस पर जल्‍दी फोकस करेंगे। ऐसे में आपका आउटपुट अच्‍छा होगा

4. यंग द‍िखेंगे आप :—> सुबह की ताजी हवा और एक्‍सरसाइज शरीर के सेल्‍स के लिए अच्‍छी हैं। इससे त्‍वचा में ग्‍लो और कसाव आता है। तो ब्‍यूटी ट्रीटमेंट का खर्च बचाने के साथ ही आपकी नेचुरल खूबसूरती ही बढ़ेगी।

5. मी टाइम मिलेगा :—> सुबह जल्‍दी जगने से कुदरती शांत‍ि महसूस कर सकेंगे। इसके दो फायदे हैं – एक तो भागदौड़ के तनाव से थोड़ा बचेंगे और दूसरा आपकी कंसेंट्रेशन भी बढ़ेगी।
ये बातें जानने के बाद आपको सुबह जल्‍दी उठने का मन तो करेगा ही, लेकिन उठने में पहले द‍िक्‍कत भी आएगी। आख‍िर नींद भी तो सभी को बहुत प्‍यारी होती है। लेकिन थोड़ी कोश‍िश कर‍िए, आदत बदल जाएगी और स्‍वस्‍थ तन व मन के साथ आप पहले से कहीं बेहतर महसूस करेंगे।

6. कम होगा तनाव :—> जाहिर है जब हम सोकर उठते हैं तो ताजगी महसूस करते हैं. लेकिन जब हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है तब हमें बेचैनी और तनाव महसूस होता है. यदि आप अनावश्यक तनाव से बचना चाहते हैं तो पर्याप्त नींद लें. सुबह देर से उठने के कारण आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठने का समय नहीं मिलता है. आप थका हुआ भी महसूस करते हैं. यही प्रक्रिया निरंतर दोहराई जाती रहती है और इसके कारण आप सुबह देर से जगने लगते हैं. और आपकी इस दिनचर्या के कारण आपको शारीरिक और मानसिक तनाव का अनुभव होने लगता है. इस लिए जल्दी उठें और इस चक्र को समाप्त करें.

7. अच्छी नींद के लिए :—> कहते हैं कि हर चीज का एक निश्चित समय होता है. तो जगने का समय सुबह का ही उचित समझा जाता है. क्योंकि जब आप सुबह जागते हैं तो अपना सारा काम करते हुए दिन भर की व्यस्तता के बाद थका हुआ महसूस करते हैं. ऐसे में जब रात में बिस्तर पर जाते हैं तो आपको बहुत अच्छी नींद आती है. इससे आपका नींद चक्र और सेहत दोनों बेहतर होता है.

8. ऊर्जावान बनाने में :—> जब आप सूर्योदय से एक घंटे पहले सुबह उठते हैं तो सूर्य की ताल के साथ आपका शरीर चक्र चलता है. ब्रह्म मुहूर्त में जगने से आपके शरीर के ऊर्जा स्तर में महत्वपूर्ण बदलाव होता है. इस समय आसपास का वातावरण शांतिपूर्ण होता है. यह सकारात्मक कंपन उत्पन्न करता है और अच्छी नींद के बाद एक सुकून की भावना देता है. इस प्रकार आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं.

9. खुशी का एहसास :—> सुबह-सुबह जग जाने पर आप पाएंगे कि कसरत के बाद अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं. इस कारण आप पूरे दिन खुश रह सकते हैं. इसके अलावा जल्दी उठने से आप अधिक सकारात्मक और अपने काम के प्रति अधिक आत्मविश्वास का अनुभव करते हैं. जाहिर है ये भी आपको काफी खुशी महसूस कराने वाली होती है.

10. व्यायाम के लिए समय :—> जब आप जल्दी उठ जाएंगे तो आपके पास हर काम के लिए पर्याप्त समय होगा. व्यायाम जो कि हामारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है उसके लिए भी आपको समय मिल जाता है. वरना लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उनके पास व्यायाम के लिए समय नहीं मिल पाता है.

11. अवसाद में :—> रात को ज्यादा देर जागने वालों में सुबह जल्दी उठने वालों की तुलना में तीन गुना अधिक अवसाद का अनुभव करने की संभावना होती है. शोधकर्ताओं के मुताबिक रात को ज्यादा देर जागने वाले नकारात्मक विचारों और चिंता से ग्रस्त होते हैं जिससे डिप्रेशन हो सकता है. देर से उठने वाले समय के अभाव के कारण किसी भी काम को करने के लिए पहले से बेहतर योजना नहीं बना पाते हैं. अंत में जब वे सोने जाते हैं तो उनको कभी भी संतोष महसूस नहीं होता है. इससे उन्हें अवसाद हो सकता है.

12. प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में :—> सुबह पूरे दिन का सबसे अधिक प्रोडक्टिव समय होता है क्योंकि रात के दौरान आपके मस्तिष्क को आराम मिलता है. सुबह आप मानसिक रूप से तेजी से सोचते हैं और अधिक एकाग्रित होते हैं. यदि आप जल्दी सोने और जल्दी उठने के नियम का पालन करें तो आप अपने महत्वपूर्ण कामों को आधे दिन में ही खत्म कर लेंगे.

13. व्यायाम का समय :—> सुबह जल्दी उठ अगर हम व्यायाम करते हैं तो हमारा मानसिक व शारीरिक विकास संभव हो पाता है । योग कर हम अपने चिंतित मन को शांत कर सकते हैं व अपने शरीर से रोगों को दूर रख सकते हैं ।

14. खाना ग्रहण करने का उपयुक्त :—> जब हम देर से उठते हैं तो नाश्ता भी देर से ही कर पाते हैं, इस देरी के कारण फिर दोपहर में भोजन करने का समय भी उपयुक्त समय से आगे जाता है । और रात्रि का भोजन जो हमें अधिकतम 8:00 बजे तक कर लेना चाहिए वह हम रात में 10:00 या 11:00 तक करते हैं । ऐसा करने से हमारे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है ।

15. अनुशासित जीवन :—> अगर दिनचर्या की शुरुआत सूर्य किरणों के साथ की जाए और वह समय व्यायाम के साथ बिताया जाए तो मनुष्य एक अनुशासित जीवन की ओर बढ़ने लगता है । उसके अंदर चुस्ती स्वयं ही आने लग जाती है और वह आलसी होने की जगह कार्यों को पूर्ण करने के लिए तत्पर रहता है ।

जबरन सुबह उठाने के नुकसान –

अब किसी को ज़बरदस्ती उसकी बॉडी क्लॉक के ख़िलाफ़ जाकर सुबह उठने या देर तक जागने को कहा जाएगा, तो उसका बुरा असर ही होगा. शरीर से ज़बरदस्ती कभी भी फ़ायदेमंद नहीं होती कैथरीना कहती हैं कि लोगों को उनकी सिर्काडियन क्लॉक यानी शरीर की जैविक घड़ी के हिसाब से ही चलने दिया जाए, तो उनका परफॉर्मेंस बेहतर होता है |

किसी देर रात तक जागने वाले को सुबह उठने को मजबूर करेंगे, तो वो अलसाया हुआ रहेगा. काम में उसका मन कम लगेगा दिमाग़ का भी वो अच्छे से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा उनका वज़न बढ़ सकता है सेहत ख़राब हो सकती है |

कैथरीना वुल्फ़ कहती हैं कि लोगों की सुबह जल्दी उठने या रात में देर तक जागने की आदत अक्सर उन्हें अपने मां-बाप से मिलती है ये हमारे डीएनए में ही होता है कि हम आगे चलकर सुबह जल्दी उठने की आदत पाएंगे, या रात में देर तक जागेंगे |

वैसे उम्र के साथ भी ये आदत बदलती है  बच्चे अक्सर सुबह उठ जाते हैं बीस साल के बाद देर तक जागने की आदत पड़ने लगती है पचास के क़रीब पहुंचते-पहुंचते ये आदत फिर सुबह उठने में बदल जाती है |

सुबह जल्दी उठने के उपाय –

1. अच्छे से सोए :—> सुबह जल्दी उठने के लिए आपको अच्छे से सोना जरूरी है। अगर आप अच्छी नींद नहीं लेंगे तो सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे और उठने के बाद भी पूरे दिन थकान महसूस करेंगे। इंसानों के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। इसलिए सुबह जल्दी उठने के लिए रात को जल्दी सो जाएं। अच्छी नींद के लिए सोने से 1 घंटे पहले टीवी लैपटॉप और मोबाइल फोन इन सभी का यूज करना बंद कर दें। और सोते समय अपने कमरे में एम्बर कलर की लाइट का यूज़ करें।एम्बर कलर वह कलर होता है जो सूर्यास्त के समय हमें आसमान में दिखाई देता है। इससे हमारे शरीर को यह संकेत मिलता है कि शाम हो गई है और अब सोने का समय होने वाला है।‌ आजकल मोबाइल और कंप्यूटर में भी नाइट मॉड या स्क्रीन फ़िल्टर नाम के कई सारे एप्लीकेशन आते हैं। जो स्क्रीन का कलर थोड़ा सा एम्बर कर देते हैं। अगर आप सोने से पहले कंप्यूटर या मोबाइल यूज कर रहे हैं तो आप इन एप्लीकेशन का यूज कर सकते हैं। जिससे आपकी आंखों पर तनाव ना बने और आपको सोने में परेशानी ना हो। फिर भी अच्छी नींद के लिए आप सोने से करीब 1 घंटे पहले इन सभी डिजिटल डिवाइसेज का यूज करना बंद कर दें।

2. रात को जल्दी सोये :—> सुबह जल्दी उठने के लिए रात को समय पर व जल्दी सोना बहुत जरुरी हैं अगर आप रात को जल्दी सोयेगे तो आप सुबह को जल्दी उठ पाएंगे कई लोग रात को देर तक जागते रहते हैं और मॉर्निंग में जल्दी उठने की चाह रखते हैं तो उनकी इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए व अगर आप रात को देर से सोते हैं व सुबह जल्दी उठते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य भी ख़राब हो सकता हैं इसलिए आप प्रतिदिन रात को जल्दी सो जाए इससे आप बहुत आसानी से सुबह जल्दी उठ पाएंगे.

3. सुबह उठने का निश्चित समय रखे :—> सुबह जल्दी उठने के लिए आपको सुबह जल्दी उठने का समय निश्चित करना चाहिए जैसे की आप प्रतिदिन 4.15 पर उठना चाहते हैं तो आपको ये समय रोज के लिए रखना होगा इससे आपको कुछ ही दिनों में इसकी आदत हो जाएगी व बादमे आप बिना किसी alarm की मदद लिये सुबह 4.15 पर उठ पाएंगे.

4. Alarm को बिस्तर से थोड़ा दूर रखे :—> अगर आप alarm की मदद से सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको इस बात का बिशेष ध्यान रखना चाहिए की आप जब alarm set करो तब उसे जितना हो सके उतना खुद से दूर रखे क्युकी अक्सर हम सुबह alarm बजने पर उसे बंद करने की कोशिश करते हैं अगर alarm पास होती हैं तो हम उसे बंद कर के सो जाते हैं पर अगर आप alarm को दूर रखेंगे तो आप सुबह alarm बंद नहीं कर पाएंगे व इस कारण से आप सुबह जल्दी उठ भी पाएंगे.

5. रात.को पानी का ग्लास पास रख कर सोये :—> अगर आप मॉर्निंग में जल्दी नही उठ पाते तो आपके लिए पानी का ग्लास पास रखकर सोना सबसे बेहतर हैं क्युकी जब आप सुबह उठते हैं तो काफी आलस आता हैं जिससे उठना काफी मुश्किल हो जाता हैं पर अगर आपके पास पानी की ग्लास होगी तो उठते ही आप मुँह धो पाएंगे इससे आपको दुबारा नींद नही आएगी व आप चाहो तो सुबह उठ कर पानी पी भी सकते हैं पानी पिने से भी निंदा उड़ जाती हैं सुबह जल्दी उठने का ये बहुत अच्छा तरीका है.

6. रात.को हल्का खाना ले :—> सुबह जल्दी उठने के लिए आपको ये बात भी ध्यान में रखनी होगी की आप रात के समय में हल्का खाना ही खाये इससे आपको मॉर्निंग में जल्दी उठने में आसानी होगी व ये आपके स्वास्थ्य को भी बनाये रखता है व अगर हो सके तो रात को थोड़ी काम मात्रा में खाना ले जैसे प्रतिदिन आप 4 रोटी लेते हैं तो रात के समय में 3 रोटी ही ले ये आपके स्वास्थ्य के लिए तो जरुरी हैं ही व साथ में आपको सुबह जल्दी उतने में भी आसानी होगी |

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment