Uncategorized

आखिर सफेद रंग के ही क्यों होते हैं आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाज, एक-दो नहीं बल्कि कई हैं कारण

आखिर सफेद रंग के ही क्यों होते हैं आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाज, एक-दो नहीं बल्कि कई हैं कारण – हवाई जहाज में घूमने का सपना किसका नहीं होता। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो रोज हवाई सफर करने का सपना देखते होंगे। अगर आपने फ्लाइट से यात्रा नहीं की है, तो कम से कम हवाई जहाज तो देखा ही होगा। एरोप्लेन को देखकर आपने इस बात पर तो जरूर गौर किया होगा कि आखिर हवाई जहाज हमेशा सफेद रंग का ही क्यों होता है प्लेन का रंग सफेद होने की वैज्ञानिक और आर्थिक दोनों वजह हैं। चलिए आपको इस लेख में इन दोनों वजहों के बारे में बताते हैं।

सूरज की किरणों से करता है सुरक्षित

हवाई जहाज का रंग सफेद होने का सबसे बड़ा वैज्ञानिक कारण है सूरज की किरणें। वाइट कलर प्लेन को सूरज की किरणों से बचाता है। असल में, सफेद रंग गर्मी को मारता है। रनवे से आसमान तक प्लेन हमेशा धूप में ही रहता है। इन दोनों ही जगह पर सूरज की किरणें सीधा हवाई जहाज पर पड़ती हैं। सूरज की इंफ्रारेड किरणों की वजह से प्लेन के अंदर गर्मी पैदा हो सकती है। ऐसे में प्लेन का रंग अगर सफेद हो तो इसे गर्म होने से आप बचा सकते हैं। सफेद रंग सूरज की किरणों को काफी प्रतिशत तक रोकता है।

सफेद रंग में आसानी से दिख जाती है दरारें

प्लेन का रंग सफेद है, तो इसमें किसी भी तरह का क्रैक या दरार आसानी से देखी जा सकती हैं। अगर प्लेन का सफेद होने की बजाए किसी और रंग का होगा, तो इसमें दरारें छिप जाएंगे। ऐसी में सफेद रंग मेंटेनेंस और टेस्टिंग के लिए काफी मददगार होता है।

सफेद रंग का वजन हल्का होता है

प्लेन का रंग सफेद करने की एक और वजह ये भी है कि अन्य रंगों की तुलना में ये रंग काफी हल्का होता है यानी इसका वजन काफी कम होता है। सफेद रंग से रंगने पर प्लेन का वजन बढ़ता नहीं है, जो कि आसमान में उड़ने के लिए ये चीज बेहद अहम मानी जाती है। वहीं किसी अन्य रंग को अगर इस्तेमाल किया जाए, तो प्लेन का वजन बढ़ सकता है।

चिड़ियों से बचाने में करता है मदद

आपको सुनकर ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन पता चला है कि सफेद रंग के पेंट में पक्षियों के हमले कम होते हैं। बर्ड स्ट्राइक किसी भी एयरलाइन और पायलट को प्रॉब्लम में डाल सकता है और इससे सैकड़ों यात्रियों की जान भी जा सकती है। हालांकि पक्षियों के हमले को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से टाला नहीं जा सकता है। ह्यूमन-वाइल्डलाइफ इंटरेक्शन में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि पक्षी आकाश में एक चमकीले सफेद विमान को दूर से देख लेते हैं। पक्षी नीले, लाल रंग के विमानों की तुलना में सफेद विमानों को आसानी से देख सकते हैं।

आर्थिक वजह

जानकारी के अनुसार सफेद रंग के जहाज की रीसेल वेल्यू काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा, हमेशा धूप में रहने की वजह से अगर किसी और रंग का हवाई जहाज होगा, तो उसके पेंट खराब होने का खतरा काफी ज्यादा होगा, लेकिन सफेद रंग जल्दी खराब नहीं होता। इससे प्लेन को बार-बार पेंट नहीं कराना पड़ेगा।

Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आखिर सफेद रंग के ही क्यों होते हैं आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाज, एक-दो नहीं बल्कि कई हैं कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:- यदि घर में रखा है गंगाजल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, उठाना पड़ सकता है नुकसान

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment