Uncategorized

जान लो भारत के इन बाजारों में मिलते हैं बेहद सस्ते और अच्छे कपड़े

जान लो भारत के इन बाजारों में मिलते हैं बेहद सस्ते और अच्छे कपड़े

जान लो भारत के इन बाजारों में मिलते हैं बेहद सस्ते और अच्छे कपड़े – भारत एक ऐसा देश है जहां परिधानों का बड़ा महत्व है। यहां कई तहर की संस्कृतियां अपने-अपने इलाको, शहरों और गांवों में बसी हुई हैं। यहां की खास बात यह है कि, इस देश में अपनी संस्कृति को लोग खासा महत्व देते हैं। यही कारण इस सवा अरब की आबादी वाले देश को भारत बनाता है। यहां परिधानों, ट्रेडीशन से जुड़े वस्त्रों, अपने अपने कलचर और धर्म के अनुसार वस्त्र पहने जाते हैं। यानी यहां कपड़ों को बड़ा महत्व प्राप्त है। इसी वजह से देश में कई जगहों पर ऐसे कपड़ा बाज़ार हैं, जहां से आप इतनी कम कीमत के कपड़े भी खरीद सकते हैं, जो आप सोच भी नहीं सकते। बढ़िया क्वालिटी और कंपनी के वस्त्र इन बाजारों में बहुत ही सस्ते दामों पर आसानी से मिल जात हैं। इसी के चलते आज हम आपकी जानकारी के लिए भारत के पांच चुनिंदा कपड़ा बाज़ारों की जानकारी लेकर आए हैं, यह वह बाज़ार हैं, जहां से आप बहुत ही सस्ते दामों पर खरीदारी कर सकते हैं। इस खबर के माध्यम से इन बाजारों की जानकारी देने का उद्देश्य यह है कि, कभी आपका इनसे जुड़े शहरों में जाकर इन बाज़ारों से खरीदारी करने से वंचित ना रहें। तो आइये जानते हैं इन खास बाज़ारों के बारें में जान लो भारत के इन बाजारों में मिलते हैं बेहद सस्ते और अच्छे कपड़े,

शायद ही कोई ऐसी लड़की या महिला जिसे शॉपिंग पंसद ना हो और उसमें भी स्ट्रीट शॉपिंग। जी हां, ज्यादातर महिलाएं या लड़कियां स्ट्रीट शॉपिंग को इसलिए भी इंजॉय करती हैं क्योंकि इस दौरान उन्हें जमकर बार्गेनिंग करने का मौका मिलता है। अगर दुकानदार ने किसी सामान का दाम 500 कहा तो इन्हें उसे 250 पर लाना है और अगर 100 कहा तो 50 में… ऐसा आपने भी किया होगा ना! लेकिन जब दिल्ली में स्ट्रीट शॉपिंग की बात होती है तो ज्यादातर लड़कियां सिर्फ सरोजनी नगर मार्केट के बारे में ही जानती हैं।

भोपाल का चौक बाज़र –
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नवाबी दौर से बना चौक बाज़ार किसी के बताने का मौहताज नहीं है। नवाबों के इस शहर में किसी भी दौर में आए हुए इंसान को पुराने शहर में बसे चौक बाज़ार के बारे में बताने की ज़रूरत नहीं है। यहां बड़े से बड़े आयोजनों से लेकर घर में पहनने वाले सभी तरह के ड्रेसेस की भरमार है। यह बाज़ार देश के सबसे सस्ते बाज़ारों में से एक बाज़ार माना जाता है। यहां लेडीज़ और जेंट्स दोनो ही ड्रेसेज़ और कच्चा कपड़ा बहुत ही सस्ते दामों पर मिलता है। यहां ब्रांडेड से ब्रांडेड कपड़ा बहुत ही सस्ते दामों पर मिल जाता है। अगर आप इस त्यौगारी सीज़न में भोपाल आएं तो यहां स्थित चौक बाज़र ज़रूर जाएं।

नई दिल्ली का करोल बाग बाज़ार –
देश की राझधानी दिल्ली तो वैसे भी खरीदारी से ही पहचानी जाती है। यहां हर ब्रांडेड से ब्रांडेड चीज़ काफी कम दामों पर उनके खरीदारों को मिल जाती है। देश विदेश से लोग खरीदारी करने यहां स्थित कई बाज़ारों में आते हैं, इन्ही में से एक है नई दिल्ली स्थित करोल बाग़ का बाज़ार यह बाज़ार खासतौर पर सस्ते कपड़ों के लिए ही पहचाना जाता है। करोल बाग में आपको एक से बढ़कर एक ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े कम से कम दामों पर मिल जाएंगे। यहांर आपको किसी भी तरीके के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा यह बाज़ार जूते चप्पलों के लिए भी काफी फेमस है। यहां आपको वेस्टर्न कपड़ों की बड़ी वेरायटी सस्ते दामों पर मिल जाएगी, जो आपको एक बार देखते ही पसंद आ जाएगी। यह बाज़ार एशिया के सबसे बड़े होलसेलर मार्केट में से एक भी है।

जबलपुर का मीना बाज़ार –
मीना बाजार का जिक्र होते ही आपको लगा होगा कि, शायद हम देश की राजधानी दिल्ली के मीना बाजार का जिक्र कर रहे हैं। लेकिन, एक मीना बाज़ार मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी बना हुआ है। इस बाजार का जिक्र कई फिल्मों और गीतों में भी किया गया है। त्यौहारों का सीज़न है आने वाले कुछ ही दिनों में देश का सबसे बड़ा धार्मिक त्यौहार दीपावली भी आने को हैं, ऐसे में यह बाज़ार पूरी तरह सजधज कर आने वालों की मेहमान नवाज़ी कर रहा है। वैसे तो, मीना बाजार खासतौर पर महिलाओं के लिए तरह-तरह की चीजों के मिलने की एक जगह है, जहां उन्हें कपड़ों, आभूषणों के साथ घरेलू साजों-सामान भी आसानी से मिल जाता है। शहर में यह बाजार लगभग 100 सालों से भी ज्यादा पुराना है। इस मीना बाजार की खासियत ये भी है कि यहां महंगी साडिय़ां, जूते, चप्पल से लेकर अन्य सभी सामान बहुत ही कम दाम में मिल जाते हैं। महंगे दिखने वाला सामान आधी से भी कम कीमत में मिलता है। इस लिए कभी भी आपका मध्य प्रदेश आना हो तो, एक बार ज़रूर यह बाज़ार जाएं, कपड़ों के दामों में आपको काफी फर्क नज़र आएगा।

जयपुर का जौहरी बाज़ार –
राजस्थान का सबसे नामी बाजार है जोहरी बाजार जो जयपुर में है। जौहरी बाजार में आपको ऐसी-ऐसी चीजें खरीदने पर मिलेगी, जो आपको दुनिया में कहीं पर नहीं मिल सकती। यहां से आप राजस्थानी कपड़े, जूतियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुंदन ज्वेलरी और कई महंगे से महंगे आइटम भी कम प्राइस पर खरीद सकते हैं। जौहरी बाजार से दुनिया भर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कुंदन ज्वेलरी एक्सपोर्ट की जाती है। आप जब भी जयपुर घूमे तब एक बार जौहरी बाजार को जरूर घूमे।

दिल्ली का कश्मीरी गेट बाज़ार –
देश की राजधानी दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट के बारे में तो सभी जानते हैं, भले ही वह कभी दिल्ली गए हों या नहीं। उन्हें इस ऐतिहासिक इमारत के बारे में जानकारी ज़रूर होगी। यह बाज़ार खातौर पर जेंट्स वेयरिंग के लिए पहचाना जाता है। यहां आपको एक से बढ़कर एक कपड़े मिलते हैं। साथ ही यहां पर आपको ब्रांडेड कपड़े भी काफी कम दाम में मिल जाएंगे| कपड़ों के साथ-साथ यहां पर शूज भी काफी कम दाम पर मिल जाएंगे, लेकिन यह मार्केट सोमवार को बंद रहता है।

पैसों की चिंता किए बिना यहां करें शॉपिंग –
इसमें कोई शक नहीं कि सरोजनी नगर मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक स्टाइलिश कपड़े 100-100 रुपये में मिल जाते हैं। लेकिन सरोजनी के अलावा भी दिल्ली में ऐसे कई मार्केट हैं जो बेहद सस्ते हैं और जहां थोक के भाव में चीजें बेहद सस्ते दामों पर मिलती हैं। बस आपको सामान की परख करनी आनी चाहिए और मोलभाव करना भी। हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के ऐसे ही 5 सबसे सस्ते मार्केट के बारे में जहां जाकर आप दिल खोलकर शॉपिंग कर सकती हैं और वो भी अपने पॉकेट की ज्यादा चिंता किए बिना।

करोल बाग मार्केट –
दिल्ली का करोल बाग मार्केट भी शॉपिंग पसंद करने वालों के बीच काफी फेमस है और ट्रडिशनल वेअर से लेकर एथनिक कपड़ों और वेस्टर्न वेअर की भी यहां ढेरों वरायटी और ऑप्शन्स मिल जाते हैं। करोल बाग के कपड़ों का मार्केट काफी अट्रैक्टिव है और चांदनी चौक की तरह करोल बाग भी दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट्स में से एक है। यहां भी पर्मानेंट दुकानों के अलावा पटरी पर कई दुकानें लगती हैं और स्ट्रीट शॉपिंग करने वाले यहां से भी 100-100 रुपये में काफी अच्छी चीजें खरीद सकते हैं। बस आपको सामान की पहचान होनी चाहिए।

चोर बाजार –
नाम सुनकर घबराएं नहीं। यहां चीजें चोरी नहीं होती बल्कि बेहद सस्ते दामों पर मिल जाती है। ये एक ऐसा मार्केट है जहां ब्रैंडेड कपड़ों से लेकर अन्य ब्रैंडेड चीजें तक काफी सस्ती मिलती हैं। पर यह तभी मुमकिन है जब आप इस मार्केट में सुबह 5 बजे पहुंचें। खास बात ये है कि चोर बाजार में बड़े-बड़े ब्रैंड्स की चीजें 50 रुपये से लेकर 100 रुपये, 200 रुपये और 300 रुपये तक में आसानी से मिल सकती है। यानी अगर आपकी जेब में सिर्फ हजार या 2 हजार रुपये ही हैं, तो इसमें आप कपड़ों से लेकर स्मोर्टफोन और अन्य ब्रैंडेड चीजें आसानी से खरीद सकते हैं। इस चोर बाजार में कपड़ों के अलावा कंप्यूटर, ब्रैंडेड घड़ियां और आर्टिफिशल जूलरी तक काफी सस्ती मिलती है।

यह भी पढ़ें:- घर में गलत तरीके से रखी हुई ये चीजें ला सकती हैं दुर्भाग्य

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment