Digital News

Mobile को CCTV Camera कैसे बनाएं 2022 नया तरीका

Mobile को CCTV Camera कैसे बनाएं 2022 नया तरीका

जय हिन्द साथियों आज हम बात करेंगे Mobile को CCTV Camera कैसे बनाएं 2022 नया तरीका के बारे में इस आर्टिकल की पूर्ण जानकारी नीचे पॉइंट में बताई गई है तो आप इस आर्टिकल की संपूर्णa जानकारी पढ़े- Mobile को CCTV Camera कैसे बनाएं हिंदी में 2022 का नया तरीका बताने जा रहे हैं। आज के समय हर किसी के पास एक से ज्यादा Android स्मार्ट फोन होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे में भी होते हैं जिन्हें हम उपयोग नहीं करते या यूँ कहे की नया मोबाइल लेने के बाद हमारा पुराना फोन बिना काम का हो जाता है। अगर पुराने फोन को बेंचे तो उसका सही दाम भी नहीं मिलता क्योंकि आज के समय ज्यादातर लोग नयी टेक्नोलॉजी के स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में लोग पुराना फोन बहुत कम ही खरीदते हैं। वैसे अगर आप अपने फोन का उपयोग करना चाहते हैं तो आप उसे CCTV Camera बना सकते हैं जी हाँ ये बहुत आसान है।

अब हर कोई अपने घर ऑफिस की सिक्यूरिटी चाहता है जिसके लिए लोग CCTV कैमरे तक खरीदकर इंस्टाल करवा लेते हैं। हालाकि अधिकारिक सीसीटीवी का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि इससे आप अपने घर में हो रही गतिविधियों का आसानी से पता लगा सकते हैं। लेकिन मोबाइल को सीसीटीवी कैमरा बनाना अपने आप में बहुत Fun और काम की चीज है। इस प्रक्रिया में आप अपने पुराने मोबाइल को अपने नए मोबाइल या कंप्यूटर से कनेक्ट करके Live गतिविधि देख सकते हैं। इस तरह आपको पुराना स्मार्टफोन बेंचने या बेकार पड़े रहने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

Mobile को CCTV Camera कैसे बनाएं

  • तो इसके लिए आपको सबसे पहले Android Mobile को CCTV Camera बनाने वाला App की जरुरत पड़ेगी जो आपको आसानी से प्ले स्टोर में मिल जायेगा।
  • आपके दोनों फोन एंड्राइड होना चाहिए अगर आप पुराने मोबाइल के कैमरे को कंप्यूटर में देखना चाहते है
  • इसमें किसी भी कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • साथ ही दोनों डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए जो कि एक ही WiFi से कनेक्ट हो।
  • यहाँ हम जिस ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम IP Webcam है यह बिलकुल Free App है।
  • जिसे आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड करके Install कर सकते हैं।
  • सिक्यूरिटी कैमरा को लेकर IP Webcam काफी पोपुलर ऐप है जिसे अब तक 10 मिलियन यानी एक करोड़ से ज्यादा यूजर इंस्टाल कर चुके हैं।
  • साथ ही इसे 4.1 की शानदार रेटिंग मिली हुई है तो इसे इस्तेमाल कैसे करे उसकी जानकारी नीचे दी गयी है।
  • अपना खुद का CCTV बनाने के लिए अपने पुराने मोबाइल में IP Webcam App install करके ओपन करे।
  • अब होम स्क्रीन में सबसे नीचे दिखाई दे रहे Start Server पर क्लिक करे।
  • इससे यह कुछ परमिशन मांगेगा आपको सभी Allow कर देनी है जिसके बाद यहाँ आपका Camera ओपन हो जायेगा।
  • स्क्रीन में आपको एक IP Address दिखाई देगा जिसे आपको लिखकर या नोट करके रख लेना है।
  • अब आपको अपना दूसरा नया फोन या कंप्यूटर लेना है जिसमें Browser ओपन करना है।
  • दूसरे फोन के ब्राउज़र में आपको पहले से नोट किये हुए IP Address लिखकर एंटर कर देना है।
  • इससे IP Webcam की वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
  • अब आप इसमें Video renderer ऑप्शन में Javascript सेलेक्ट करे। अगर वीडियो के साथ ऑडियो भी सुनना चाहते है तो Audio Player ऑप्शन में Flash सेलेक्ट करे।
  • इसके बाद आपके पुराने कैमरे की स्क्रीन नए फोन में दिखाई देने लग जाएगी।
  • अब आप अपने पहले स्मार्टफोन को घर के दरवाजे या जहाँ भी आपको निगरानी करना हो वहां रख दे और
  • दूसरे फोन से कंट्रोल करते हुए उसकी रिकॉर्डिंग ऑन कर सकते हैं।
  • यहाँ आपको फोटो लेने का ऑप्शन भी मिल जाता है।
  • तो इस तरह आप महज कुछ स्टेप को फॉलो करके फ्री में अपना खुद का सीसीटीवी कैमरा बना सकते हैं।

Mobile को CCTV Camera बनाने के फायदे

  • अपने पुराने मोबाइल को सीसीटीवी कैमरा बनाने के कई सारे फायदे हैं जैसे –
  • आपको निगरानी करने के लिए CCTV की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यह काम आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं।
  • कैमरे को खरीदने में हजारों लाखों रूपये खर्च हो जाते हैं लेकिन अपने पुराने स्मार्टफोन से आप इतने पैसों की बचत कर सकते हैं।
  • सीसीटीवी कैमरा का कोई विकल्प नहीं है लेकिन आप घर जैसी जगहों पर अपने
    स्मार्टफोन का उपयोग कर सकते हैं
  • घर जैसी छोटी जगहों पर निगरानी के लिए मोबाइल फोन काफी काम आ सकता है।
  • इस ऐप में आपको रियल टाइम रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलता है मतलब आप किसी का वीडियो, आवाज के साथ बना सकते हैं।

Read Also

Conclusion:- मित्रों आज के इस आर्टिकल में Mobile को CCTV Camera कैसे बनाएं 2022 नया तरीका के बारे में कभी विस्तार से बताया है। तो हमें ऐसा लग रहा है की हमारे द्वारा दी गये जानकारी आप को जरुर पसंद आई  होगी तो इस आर्टिकल के बारे में आपकी की क्या राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment