Digital News

QR Code कैसे बनाये हिंदी में मोबाइल से

QR Code कैसे बनाये हिंदी में मोबाइल से

जय हिन्द साथियों आज हम बात करेंगे QR Code कैसे बनाये हिंदी में मोबाइल से के बारे में इस आर्टिकल की पूर्ण जानकारी नीचे पॉइंट में बताई गई है तो आप इस आर्टिकल की संपूर्ण जानकारी पढ़े- QR Code कैसे बनाये हिंदी में मोबाइल से आपने अक्सर किसी कंपनी के प्रोडक्ट के ऊपर क्यूआर कोड अवश्य देखा होगा। और इसे देखने के बाद आपके मन में कई सवाल उठे होंगे तो इससे सम्बंधित हमने पहले ही एक पोस्ट लिखा हुआ है जिसमे आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। फिलहाल इस पोस्ट में हम आपको QR Code कैसे बनाते है इसके बारे में बताने जा रहे है। आज के समय ज्यादातर कंपनियां अपने प्रोडक्ट के बॉक्स पर QR Code देती है। क्योंकि इस छोटे से कोड में प्रोडक्ट से सम्बंधित कई तरह की जानकारी छिपी होती है।

वहीं आज की डिजिटल दुनिया में पेमेंट करने के लिए QR Code का उपयोग किया जाता है। देश में Paytm, Phonepe जैसी कई कंपनियां है जो क्यूआर कोड के जरिये पेमेंट करने की सुविधा दे रही हैं। चूँकि इसे create करना और किसी स्मार्टफोन के जरिये QR Code स्कैन करना काफी आसान है। इसलिए इसका काफी उपयोग किया जा रहा है आपको बता दे कि इस कोड में आप नाम और नंबर के साथ निकनेम, ईमेल, ऐड्रेस, कंपनी, फैक्स, फोटो के साथ कई अन्य जानकारी छिपा सकते हैं।

QR Code कैसे बनाते है

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के ब्राउज़र के सर्च बॉक्स में जाकर qr code generator टाइप करके सर्च करना है।
  • इसके बाद रिजल्ट में कुछ वेबसाइट के लिंक मिल जायेंगे आपको qr-code-generator.com वेबसाइट को ओपन करना है आप चाहे तो यहाँ से भी इस साईट तक पहुँच सकते हैं।
  • अब आपको इसके होमपेज में कई सारे ऑप्शन नजर आयेंगे जैसे URL, VCARD (Contact), TEXT Displays a plain text, E-MAIL, SMS, WIFI, BITCOIN, TWITTER, FACEBOOK, PDF, MP3, APP STORES, IMAGES आप जिस भी तरह का कोड क्रिएट करना चाहते है उस पर क्लिक करे और नीचे डिटेल भरे।
  • उदाहरण के तौर पर हम अपनी वेबसाइट के URL का कोड बनाना चाहते है तो इसके लिए हम सबसे पहले ऑप्शन URL पर क्लिक करेंगे और नीचे अपने वेबसाइट का URL टाइप करेंगे।
  • इसके बाद Generate Code पर क्लिक करेंगे कई बार यह टेक्स्ट टाइप करते ही आटोमेटिक क्रिएट हो जाता है।
  • जब यह क्रिएट हो जायेगा तो यह नीचे दी गयी इमेज की तरह दिखाई देगा जिसके नीचे इसे download करने का ऑप्शन मिल जाता है।
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करते ही यह आपके फोन की गैलरी में फोटो के तौर पर सेव हो जायेगा।
  • जिसे आप बाद में कहीं भी शेयर कर सकते हैं तो इस तरह आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल फोन से कुछ सिंपल स्टेप फॉलो करके QR Code बना सकते हैं।
  • अगर आपने अपना क्यूआर कोड बना लिया है तो आप इसे चेक भी करना चाहेंगे कि यह काम कर रहा है या नहीं तो इसके लिए आपको इसे अपने फोन से स्कैन करना होगा।
  • प्लेस्टोर में कई सारे Apps मौजूद है जो QR Code Scan करने का काम करते हैं

QR Code कैसे बनाये

  • आज के समय QR Code का सबसे ज्यादा इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए किया जाता है इसके जरिये आप कभी भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • जैसा कि हम सभी जानते हैं आज के समय ऑनलाइन पेमेंट का काफी सहारा लिया जा रहा है
  • जिसमे से OR Code का तरीका काफी काम आ रहा है।
  • पेमेंट के अलावा बहुत सारी चीजे हैं जहाँ इसका इस्तेमाल काफी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
  • यदि आपको भी अपना QR Code बनाना है तो हम आपको इसका सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
  • इससे आप अपने नाम और नंबर के साथ निकनेम, ईमेल, ऐड्रेस, कंपनी, फैक्स, फोटो के साथ कई अन्य जानकारी क्यूआर कोड क्रिएट कर सकते है इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए।
    QR Code बनाना काफी आसान है।
  • इसके लिए कई ऑनलाइन वेबसाइट दी हैं। यूजर को सिर्फ गूगल पर qr code generator लिखकर सर्च करना है और क्यूआर कोड बनाने वाला App औए कई वेबसाइट की लिंक मिल जाएगी।
  • इन्ही में से एक वेबसाइट का नाम https://www.qr-code-generator.com/ है।

Read Also

Conclusion:- तो अब आप जान गए होंगे कि QR Code कैसे बनाये मोबाइल से आपको बता दे कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपनी सारी डिटेल एक QR कोड में सेव कर सकते हैं। जिसे जरूरत के वक्त किसी अन्य यूजर्स को भेजा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आपको बार बार अपनी डिटेल टाइप करने की जरूरत नहीं होती क्योंकि इसे स्कैन करते ही आपकी स्टोर की गयी सभी जानकारी सामने आ जाती है।

Leave a Comment