Uncategorized

राजस्थान सरकार दे रही है सभी महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन

राजस्थान सरकार दे रही है सभी महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन

राजस्थान सरकार दे रही है सभी महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन – राजस्थान सरकार के बहुत ही बड़ी योजना सामने आई है राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की है तो आखिर ये क्या है इसकी पूरी जानकारी देखने के लिए अंत तक जरुर पड़े राजस्थान सरकार दे रही है सभी महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन,

फ्री मोबाइल और इंटरनेट के साथ अन्य सेवाओं का ऑफर निकालने वाली राजस्थान सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन और 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट दिया जायेगा |
दोस्तो भाजपा की तरह मोबाइल के लिए एकाउंट में पैसे ना देकर इस नई योजना में स्मार्टफोन सीधे बांटे जायँगे।

गहलोत सरकार प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं के लिए 7500 करोड़ के स्मार्टफोन खरीद रही है। सरकार ने 1.33 करोड़ मोबाइल हैंडसेट तीन साल तक फ्री 4जी इंटरनेट के साथ सप्लाई करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। हर स्मार्टफोन करीब 5,639 रुपए की कीमत का होगा। गहलोत सरकार की चौथी सालगिरह से महिलाओं को मोबाइल हैंडसेट बांटना शुरू करने की तैयारी में है।

सरकार की एजेंसी राजकॉम्प ने दो दिन पहले ही टेंडर जारी किया है। टेंडर की कुल कीमत 7500 करोड़ है। इसमें 1.33 करोड़ स्मार्टफोन और तीन साल तक इंटरनेट सुविधा शामिल है। देश भर की मोबाइल हैंड सेट मैन्युफैक्चरर और सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां टेंडर में हिस्सा लेंगी।

इसको लेकर 23 मई को 3 बजे प्री-बिड बैठक रखी गई है। 1 जुलाई को टेक्निकल बिड खुलेगी। इसके बाद ही तय होगा कि कौन सी कंपनी मोबाइल सप्लाई करेगी। सरकार ने टेंडर डॉक्यूमेंट में वर्क ऑर्डर मिलने के एक साल के भीतर सप्लाई की शर्त रखी है।

गहलोत ने बजट में की थी घोषणा, लाभार्थी महिलाओं का रिकॉर्ड सरकार के पास –
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल बजट में प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। सरकारी मोबाइल फोन परिवार की मुखिया महिलाओं को दिए जाएंगे जिनके नाम जनाधार कार्ड में है। मोबाइल के साथ तीन साल तक डेटा फ्री होगा। जिन महिलाओं को मोबाइल दिए जाने हैं उनका पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास है। उसी रिकॉर्ड के हिसाब से उन्हें सिम अलॉट कर दिए जाएंगे।

जिला और ब्लॉक लेवल पर होगा डिस्ट्रीब्यूशन, ई-केवाईसी करवानी होगी –
स्मार्टफोन का डिस्ट्रीब्यूशन जिला और ब्लॉक लेवल पर होगा। जिन महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे। इन्हें ई-केवाईसी करवाना होगा। आईटी विभाग इसके लिए समय और जगह तय करेगा।

कंपनियों को 2 साल बाद मिलेगा पूरा पैसा, डिलीवरी के वक्त केवल 30% पेमेंट –
टेंडर में स्मार्टफोन सप्लाई करने वाल कंपनी को भुगतान करने की कई शर्तें लगाई हैं। जो भी कंपनी स्मार्टफोन सप्लाई करेगी उसे डिलीवरी के समय हैंडसेट की कीमत का केवल 30 फीसदी पैसा ही मिलेगा। डिलीवरी के एक साल बाद 35 फीसदी और फिर दो साल बाद बचा हुआ 35 फीसदी पैसा दिया जाएगा।

सरकार की इस शर्त से एक साथ भार नहीं पड़ेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन सप्लायर्स को ब्लॉक लेवल पर सर्विस सेंटर बनाने होंगे। कस्टमर केयर की डेडिकेटेड व्यवस्था भी करनी होगी। वर्क ऑर्डर मिलने के बाद एक साल के भीतर पूरे हैंडसेट देने होंगे। एक बैच में कम से कम पांच लाख मोबाइल की सप्लाई करने की शर्त भी रखी गई है।

फ्री मोबाइल, इंटरनेट का लाभ देगी Digital Seva Yojana, जानें कैसे करें आवेदन –

फ्री मोबाइल और इंटरनेट के साथ अन्य सेवाओं का ऑफर निकालने वाली राजस्थान सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन और 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट दिया जायेगा |

डिजिटलीकरण (Digitalization) को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त (Women Empowerment) करने के लिए राजस्थान सरकार (Rajasthan) ने अपने बजट में एक बड़ी सौगात पेश की है. जी हां, सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने राज्य की महिलाओं को डिजिटल क्वीन बनाने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने के लिए डिजिटल सेवा योजना (Digital Seva Yojana) का ऐलान किया है. तो आइये इस योजना की संपूर्ण जानकरी के बारे में जानते हैं |

क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 –

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 23 फरवरी के बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 (Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022) की घोषणा की है इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है |

स्मार्टफोन (Smartphone) उन परिवारों को दिया जाएगा, जो चिरंजीवी योजना (Cheeranjivi Yojana) का लाभ ले रहे हैं. स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी (Free Internet Connectivity) दी जाएगी, ताकि महिलाओं को Digital Seva की जानकारी मिल सके

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के लिए पात्रता –

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 (Mukhyamantri Digital Seva Scheme 2022) के तहत एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को यह स्मार्टफोन दिया जाएगा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के लिए आवेदन करने से जुड़े अन्य नियम अभी जारी नहीं किए गए हैं |

जल्द ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी अभी तक सिर्फ इस योजना (Mukhyamantri Digital Seva Yojana) की घोषणा की गई है मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के नियम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे उसके बाद पात्र और इच्छुक महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगी |

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के लाभ –

1. मुफ्त मोबाइल(Free Mobile) दिया जाएगा
2. यह मोबाइल टच स्क्रीन वाला होगा
3. मोबाइल के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं है
4. मोबाइल में 3 साल तक फ्री इंटरनेट (Free Internet) दिया जाएगा

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 में आपका नाम है या नहीं कैसे चेक करें –

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 का लाभ उठाने के लिए चिरंजीवी योजना में आपका नाम होना अनिवार्य है जिन महिला उम्मीदवारों का नाम चिरंजीवी योजना से जुड़ा है, उन्हें स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे जल्द ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी सेवा योजना 2022 के लिए आवेदन करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगा |

कैसे करें –
1. सबसे पहले महिला उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी |
2. इसके बाद वेबसाइट पर स्मार्टफोन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें |
3. इसके बाद अपना जनाधार कार्ड नंबर और पूछी गई जानकारी दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें |
4. इसके बाद आपको इस स्क्रीन पर सारी जानकारी दिखाई देगी। जो उम्मीदवार पात्र होंगे उनकी स्थिति दिखाई देगी |

Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने राजस्थान सरकार दे रही है सभी महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:- अब फोन से निकलेंगे पैसे, बदल गया अब ATM से पैसे निकालने का तरीका

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment