Trending News

Supermoon 2023: आसमान में दिखेगा बेहद दुर्लभ नजारा, जानिए क्या है स्टर्जन मून

Supermoon 2023: आसमान में दिखेगा बेहद दुर्लभ नजारा, जानिए क्या है स्टर्जन मून: जय हिन्द साथियों हमारे इस आर्टिकल में आपका स्वागत है आज का यह आर्टिकल में Supermoon से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करेगें Supermoon 2023 अंतरिक्ष में कभी-कभी बेहद अद्भुत घटनाएं घटती हैं। इनमें कई घटनाएं बहुत ही खूबसूरत होती हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। अगस्त के महीने में कई खगोलीय घटनाएं घटने वाली हैं। यह घटनाएं दुर्लभ मानी जाती हैं। इस महीने आसमान में दो सुपरमून नजर आएंगे। एक अगस्त को पहला सुपरमून दिखाई देगा, 30 अगस्त की रात दूसरा नजर आएगा। एक अगस्त को दिखने वाला सुपरमून अन्य सुपरमून की तुलना में काफी बड़ा होगा, क्योंकि यह धरती के बेहद पास होगा। इसके साथ ही इसके रंग को भी आसानी से देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दिन धरती के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा करीब 5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई होती है। एक अगस्त को नजर आने वाले मून को स्टर्जन मून के रूप में जाना जाता है। सुपरमून होने की वजह से यह चंद्रमा सामान्य फुल मून की तुलना में बड़ा और ज्यादा चमदार दिखाई देता है। एक अगस्त को स्टर्जन मून 2:32 बजे अपने पीक पर रहेगा। सूर्यास्त के बाद जब यह दक्षिण-पूर्व क्षितिज से ऊपर उठेगा तो भी यह पूरी तरह नजर आएगा।

30 अगस्त को नजर आएगा ब्लूमून

  • 30 अगस्त को ब्लूमून नजर आएगा
  • ब्लूमून एक बेहद दुर्लभ घटना है
  • चांद के रंग से इसका कोई लेना-देना नहीं होता है
  • अक्सर यह किसी महीने की दूसरी पूर्णिमा को नजर आता है
  • इस बार अगस्त के महीने में दो पूर्णिमा पड़ रही हैं
  • दूसरी पूर्णिमा के दिन सुपर ब्लूमून दिखेगा। एक्सर्ट्स के मुताबिक, हर तीन साल में यह एक बार दिखाई देता है
  • इससे पहले यह साल 2021 में दिखा दिया था और अब यह साल 2026 में नजर आएगा
  • सुपरमून के दिन चंद्रमा अन्य दिनों की तुलना में बड़ा और अधिक चमकीला नजर आता है धरती का चक्कर लगाने के दौरान एक समय चंद्रमा पृथ्वी के
  • सबसे नजदीक आ जाता है, जिसकी वजह से चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला नजर आता है

Conclusion:- मित्रों आज के इस आर्टिकल में Supermoon 2023: आसमान में दिखेगा बेहद दुर्लभ नजारा, जानिए क्या है स्टर्जन मून के बारे में काफी  विस्तार से बताया है। तो हमें ऐसा लग रहा है की हमारे द्वारा दी गये जानकारी आप को जरुर पसंद आई  होगी तो इस आर्टिकल के बारे में आपकी की क्या राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

ऐसे ही इंटरेस्टिंग पोस्ट पढ़ने के लिए बने रहे हमारी साइट Vidhia.in के साथ इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Leave a Comment