Uncategorized

अंगूठे के आकार और बनावट से जानें किस्मत का कितना मिलेगा साथ

अंगूठे के आकार और बनावट से जानें किस्मत का कितना मिलेगा साथ

अंगूठे के आकार और बनावट से जानें किस्मत का कितना मिलेगा साथ – हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की लकीरों के साथ-साथ उंगलियां, अंगूठे और नाखूनों की बनावट से व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। हाथों की उंगलियों में से अंगूठा भी एक हैं लेकिन, इसका अलग महत्व है। हाथ का अंगूठा पूरी हथेली का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी बनावट से मनुष्य के व्यक्तित्व की प्रबल जानकारी मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में भी अंगूठे का बहुत महत्व बताया गया है। तो आइए जानते हैं व्यक्ति का अंगूठा उनके जीवन जुड़े कितना राज खोलता है।

अंगूठे की बनावट से जानें व्यक्ति का नेचर

हम सभी के अंदर अपने भविष्य को जानने की काफी जिज्ञासा होती है। हम सभी जानना चाहते हैं की हमारा भविष्य कैसा होगा और हम जिसके साथ काम करने का विचार कर रहे हैं उस व्यक्ति का व्यवहार कैसा है। जैसे हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की लकीरों के बारे में बताया गया है वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की बनावट के आधार पर नेचर और उसके भविष्य का पता लगा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि हाथ के अंगूठे के आकार से किस तरह किसी के भविष्य और उसके घर के बारे में पता किया जा सकता है।

पतला अंगूठा

जिन लोगों के हाथ का अंगूठा पतला और लंबा होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं। इतना ही नहीं ये लोग बिजनेस में जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। साथ ही ये लोग काफी मनी माइंडेड होते हैं। ये लोग बहुत मेहनत करने के बाद पैसा कमाते हैं। ऐसे लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं इसलिए उनके शौक भी काफी महंगे होते हैं। ऐसे लोगों को महंगी चीजें ज्यादा आकर्षित करती हैं।

लचीला अंगूठा

अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा लचीला यानी पीछे की तरफ ज्यादा मुड़ता है तो ऐसे लोग काफी दयालु स्वभाव के होते हैं। ये लोग स्पष्ट बोलना पसंद करते हैं। यानी ऐसे लोग पीठ पीछे बोलने में विश्वास नहीं करते बल्कि मुंह पर बोलना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के पास बातचीत की भी अच्छी कला होती है। इनके इसी स्वभाव के कारण लोग इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं।

छोटा अंगुटा

अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा छोटा होता है तो ऐसे लोग दार्शनिक स्वभाव के होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों की धर्म कर्म के काम में ज्यादा रूची होती है। इन लोगों के पास सामने वाले के मन की बात जानने की अच्छी क्षमता होती है। हालांकि, इन लोगों को आसानी से किसी भी बात का बुरा लग जाता है और फिर घंटों उसके बारे में सोच विचार करते रहते हैं। लेकिन, इन लोगों की खासियत ये है कि ये सामने वाले की अच्छी बातों को तुरंत ग्रहण कर लेते हैं।

मोटा अंगूठा

जिस व्यक्ति के हाथ का अंगूठा चौड़ा और मोटा होता है ऐसे लोगों को बहुत गुस्सा आता है। ऐसे व्यक्तियों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। जब भी ऐसे व्यक्ति को गुस्सा आता है तो उन्हें शांत करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं कभी कभी इनका गुस्सा इनके लिए ही नुकसानदायक साबित हो जाता है। ये लोग ऊपर से तो काफी सख्त दिखते हैं लेकिन, अंदर से उतने ही नरम स्वभाव के होते हैं।

अगूठे का पोरिया

अंगूठे का प्रथम पोर किसी व्यक्ति की इच्छा शक्ति को दर्शाता है। बात करें द्वितीय पोर की तो ये व्यक्ति की तर्कशक्ति को दर्शाता है। वहीं, तीसरा पोर प्रेम शक्ति का सूचक माना जाता है। जिस व्यक्ति का प्रथम पोर, द्वितीय पोर से बड़ा होता है उसमें प्रबल इच्छा शक्ति होती है। जिस जातक के अंगूठे का द्वितीय पोर बड़ा है और प्रथम अपेक्षाकृत छोटा होता है, उनमें तर्कशक्ति प्रबल होती है। वहीं, जिसके पहला और द्वितीय पोर बराबर होते हैं, वे सफल जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं। इनमें तर्कशक्ति और इच्छाशक्ति दोनों की बराब होती हैं।

हस्तरेखा के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का अंगूठे का पहला पर्व यानी की नखवाला पर्व लंबा हो तो समझ जाएं की इस तरह का व्यक्ति तानाशाह प्रकृति का होता है। ऐसा व्यक्ति सभी पर अपना रौब जमा कर रखते हैं। अगर इन लोगों की खुशामद की जाए तो ये बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।

> यदि नखवाल पर्व छोटा होने के साथ-साथ चौड़ा भी हो तो ऐसा व्यक्ति जिद्दी होगा । इस तरह के व्यक्ति पर किसी भी काम को लेकर कोई जोर नहीं डालना चाहिए वरना वो चिढ़ जाता है।

> अगर नखवाल पर्व बहुत चौड़ा हो और आगे से गोल हो तो आदमी बहुत जिद्दी और गुस्सा करना वाला होता है। इतना ही नहीं ज्यादा गुस्सा आने पर वह मारपीट पर भी उतर जाता है।

> अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा पीछे की तरफ झुका हुआ हो तो व्यक्ति बहुत अधिक उदार होता है। जबकि अगर ये अंगूठा पीछे की तरफ बहुत ज्यादा झुका हुआ है तो व्यक्ति बहुत ज्यादा उदार प्रवृत्ति का होता है।

> अगर पहला पर्व मोटा और भारी हो औ नाखून चपटा हो तो ऐसे व्यक्ति को बहुत तेज गुस्सा आता है। वह गुस्से में आपे से बाहर हो जाते हैं। अंगूठे का आगे का हिस्सा बिलकुल गदा की तरह हो तो व्यक्ति गुस्सा आने पर उचित अनुचित का विचार नहीं करता है।

> वहीं अगर किसी व्यक्ति का द्वितीय पर्व बहुत लंबा हो तो ऐसा व्यक्ति प्रत्येक विषय पर काफी लंबी बात करता है। लेकिन, किसी का विश्वास नहीं कर पाता।लेकिन, वह किसी का आसानी से विश्वास नहीं करता। वहीं, अगर ये सामान्य रूप से लंबा हो तो ऐसे व्यक्ति की तर्क शक्ति अच्छी होती है।

> अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा छोटा और मोटा हो तो ऐसा व्यक्ति चुपचाप ताक में रहेगा और मौका मिलते ही आपको धोखा दे देगा। इतना ही नहीं ये आपके साथ हिंसक कार्य भी कर सकता है।

> अंगूठे की लचक और मनुष्य के स्वभाव में बहुत संबंध है। जिनका अंगूठा लचकदार होता है और पीछे की तरफ ज्यादा मूड जाता है तो ऐसे व्यक्ति में किसी के भी साथ मित्रता करने की क्षमता होती है।

Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने अंगूठे के आकार और बनावट से जानें किस्मत का कितना मिलेगा साथ के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:- इतने भी बुरे नहीं होते दुख, जितने कि हमें लगते हैं

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment