Uncategorized

झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं

झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं

झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं – रिश्ता चाहे कोई भी हो रूठना-मनाना तो लगा ही रहता है, लेकिन बात जब गर्लफ्रेंड को मनाने की आती है तो यह कोई आसान काम नहीं होता। लड़कियां बहुत नाजुक स्वभाव की होती हैं, जिस वजह से लड़कों को ऐसे समय में समझदारी से पेश आने की जरूरत होती है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के लेख में आज हम नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके लेकर आए हैं। रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने का तरीका जानने के लिए पढ़े 12 नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके और टिप्स। झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं,

गर्लफ्रैंड और ब्वायफ्रैंड के बीच झगड़े होते हैं और वो मान भी जाते हैं। रिलेशनशिप में सबसे दिलचस्प लेकिन मुश्किल मोड़ तभी आता है जब आप अपने पार्टनर को मनाने की कोशिश करते हैं।

लेकिन यकीन मानिए हल्का-फुल्का झगड़ा या बहस रिलेशनशिप को जीवंत बनाते हैं। यदि आपका पार्टनर आपसे नाराज हो गया है तो आपको उसको मनाना आना चाहिए। कई बार कुछ झगड़े यूं ही बिना वजह हो जाते हैं जिन्हें बहुत ही प्यार से दूर किया जा सकता है।

1. रूठने की वजह जानें –

गर्लफ्रेंड रूठे तो कैसे मनाएं, इसके लिए सबसे पहले गर्लफ्रेंड के रूठने की वजह जाननी होगी। गर्लफ्रेंड की नाराजगी की वजह जानने में समस्या हो रही है, तो आप उनसे यह बात सीधे जाकर पूछ सकते हैं। इस दौरान एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि उनसे बात करते वक्त गुस्सा या चिड़चिड़ापन न दिखाए। अगर वो एक बार में न बताएं, तो उनसे प्यार से जानने की कोशिश करते रहें। क्योंकि, वजह जानने के बाद ही मनाने का तरीका भी काम आ सकता है।

2. एक दूसरे से बात करें –

अगर गर्लफ्रेंड और आपके बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई है, तो एक दूसरे से दूर होकर रूठने की बजाय खुलकर उस विषय पर बात करें। वो कहते हैं न कि बात करने से हर समस्या का समाधान निकल सकता है, चाहे वो कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न हो। बात करते समय धैर्य रखें। ऐसा न हो कि सिर्फ आप अपनी तरफ की बात रखें। एक दूसरे को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए। पूरी बात हो जाने के बाद अगर आपको अपनी भी गलती महसूस होती है, तो माफी मांगें।

3. खास अंदाज में मांगे माफी –

माफी मांगकर बड़े से बड़ा झगड़ा सुलझाया जा सकता है। हालांकि इसका तरीका भिन्न हो सकता है। कोई मैसेज के जरिए, तो कोई वीडियो मैसेज भेजकर माफी मांग सकता है। इसलिए वजह जानने के बाद गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बिना देर किए माफी मांगें। माफी मांगने के साथ यह भी जताएं कि आपको आपकी गलती का एहसास है।

4. मजाकिया अंदाज –

गर्लफ्रेंड नाराज है, तो उनसे बातचीत के दौरान कुछ ऐसा कहे जिसे सुनते ही वो अपना गुस्सा भूलकर तुरंत हंस दें। जैसे कि आप कह सकते हैं कि गुस्से में तुम और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती हो या ऐसे ही कुछ खुद से पंक्तियां बनाकर बोल सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रहे कि ये बातें बनावटी नहीं लगनी चाहिए नहीं तो यह तरीका आप पर भारी पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका अंदाज मजाकिया है तभी ये तरीका ट्राई करें।

5. मिलने जाएं –

सच्चे प्यार करने वालों के बीच कितना भी तनाव क्यों न हो, लेकिन जब वो मिलते हैं, तो सारे गिले शिकवे दूर हो जाते हैं। यह तभी संभव है जब लड़का व लड़की दोनों के मन में एक दूसरे के लिए सच्चा प्यार हो। ऐसे में अगर गर्लफ्रेंड नाराज है, तो उनसे मिलने के लिए रिक्वेस्ट करें।

6. घर के बाहर इंतजार करें –

अगर वो बार-बार रिक्वेस्ट करने पर भी आपसे मिलने नहीं आ रही हैं, तो ऐसें मे एक तरीका यह भी है कि आप उनके घर के बाहर तब तक उनका इंतजार करें जब तक वो आपसे मिलने को तैयार न हो जाए। ऐसा करने से उनका गुस्सा ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। आपको बाहर इंतजार करता देख वो जरूर आपसे मिलने आएंगी।

7. सरप्राइज देकर –

गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है। इसके लिए आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद की किसी खास जगह पर उन्हें डेट पर ले जा सकते हैं या फिर सरप्राइज मूवी देखने या पार्टी का प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें पहले मिलने के लिए बुलाए और बिना बताए उस जगह पर लेकर जाए जहां वो जाना बेहद पसंद करती हैं। यकीन मानिए ये आइडिया वाकई में बेहद काम आएगा।

8. शॉपिंग कराएं –

ये तो हर कोई जानता है कि लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। गर्लफ्रेंड को मनाने का एक तरीका यह भी हो सकता है कि आप उन्हें शॉपिंग पर लेकर जाएं। ऐसा करने से उनका मूड भी सही होगा और मौका देखते ही आप उनसे माफी भी मांग सकते हैं। ये वाकई में एक बेहतरीन व अलग तरीका हो सकता है।

9. फूलों का गुलदस्ता दें –

फूल हमेशा से दो प्यार करने वालों के बीच की दूरियों को कम करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप चाहें तो फूलों का गुलदस्ता उनके पास भेज सकते हैं। गुलदस्ते के साथ एक छोटा सा सॉरी नोट भी दिया जा सकता है। वहीं, ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखेंगे कि उन्हें कौन सा फूल ज्यादा पसंद है, तो ये तरीका वाकई में काम का हो सकता है।

10. उनकी बेस्टी से मदद लें –

गर्लफ्रेंड अगर अधिक नाराज हो गई है और वो न ही आपके कॉल का जवाब दे रही, न मैसेज का, तो ऐसी परिस्थिती में उन्हें मनाने के लिए आप उनके दोस्त का सहारा ले सकते हैं। उनके दोस्त से आप कुछ बातें शेयर करें और गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उनकी मदद मांगे। सहेली के समझाने से काफी हद तक संभव है कि वो आपसे बात करने के लिए मान जाएंगी। कई बार दोस्तों के कारण रिश्ते जुड़ जाते हैं। इसलिए, बेहतर होगा की गर्लफ्रेंड की सहेली को समझाने के लिए कहें।

11. लेटर लिखकर माफी मांगे –

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं, अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो उन्हें लव लेटर लिख सकते हैं। इसमें उस हर बात का जिक्र करें, जो आपको उनके बारे में अच्छा लगता है। उन्हें बताएं कि आपकी नाराजगी उन्हें किस कदर परेशान कर रही है। आप उनके बिना कितना अधूरा महसूस कर रहे हैं और जल्दी उनसे मिलना चाहते हैं। साथ ही अपनी गलती के लिए उनसे माफी मांगे। ऐसा करने से वो पक्का सारे गिले-शिकवे भूल जाएंगी।

12. वादा करें –

अपनी गलती को स्वीकार करने के बाद सबसे जरूरी है कि आप गर्लफ्रेंड से वादा करें कि ऐसा आप दोबारा नहीं करेंगे। कई बार ऐसा होता है कि एक बार माफी मांगने के बाद इंसान वो गलती दोबारा करता है। इस बात पर सामने वाले का गुस्सा और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए माफी मांगने के साथ ही साथ आपको यह वादा भी करना होगा कि आप अब दोबारा ये गलती नहीं करेंगे।

रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने का तरीका सोच रहे हैं, तो लेख में ऊपर दिए गए तरीकों में से कोई भी अपनाया जा सकता है। इससे उनकी नाराजगी तो दूर होगी ही इसके साथ ही साथ आप दोनों के बीच का प्यार भी पहले से ज्यादा बढ़ेगा। उम्मीद करते हैं कि नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके आपको जरूर पसंद आए होंगे। ऐसे ही अन्य रोचक विषय से जुड़ी जानकारी पाने के लिए Vidhia.in की वेबसाइट पर मौजूद अन्य लेख |

यह भी पढ़ें:- पैसा ही पैसा होने की तरफ इशारा करती हैं हाथ पर मौजूद ये रेखाएं

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment