Dilchas Topic

क्या आपके भी विवाह में हो रही है देरी, जानिए क्या दोष है कुंडली में

क्या आपके भी विवाह में हो रही है देरी, जानिए क्या दोष है कुंडली में

क्या आपके भी विवाह में हो रही है देरी, जानिए क्या दोष है कुंडली में:- नमस्कार मित्रों आज हम बात करेगे विवाह से जुडी हुई जानकारी के बारे में वैसे हम आपको बता दे की विवाह के लिए मुख्य ग्रह शुक्र और बृहस्पति हैं साथ ही यह दोनों ग्रहों के कारण वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है और शनि, मंगल और सूर्य इन तीनों ग्रहों के कारण विवाह में विभिन्न कारणों से देरी होती है तो आइए हम इस आर्टिकल में जानते है विस्तार से.

जानिए क्यू हो रही है विवाह मे देरी

  • शनि व्यक्ति को करियर की ओर ले जाते हैं जिसके कारण व्यक्ति करियर को प्राथमिकता देता है इसलिए विवाह में देरी होगी साथ ही ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाना चाहिए और सुबह–शाम शनि चालीसा का जाप करें
  • हम आपको बता दे की मंगल प्रभावशाली होने पर व्यक्ति चयन में बहुत अधिक समय लेता है इसलिए आप ऐसे में पार्वती मंगल स्तोत्र का जाप करें साथ ही शुक्रवार के दिन देवी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं
  • सूर्य का प्रभाव होने पर व्यक्ति पर पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक होती हैं और ऐसा व्यक्ति अपना जीवन परिवार के प्रति समर्पित कर देता है और ऐसे में लाल चंदन को जल में मिलाकर सूर्य को अर्पित करें साथ ही दाहिने हाथ की तर्जनी में सोने या पीतल की अंगूठी पहनें

मंगल दोष के उपाय

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • भाई सौतेला हो या सगा उससे अच्छे संबंध रखें।
  • मांस खाना छोड़ दें। कभी कभार खाते हैं तो भी छोड़ दें।
  • घर के दक्षिण में नीम का पेड़ लगाएं और उसे प्रतिदिन जल चढ़ाएं।
  • आंखों में सफेद सूरमा लगाएं। सफेद सुरमा नहीं मिले तो काला सूरमा लगाएं।
  • घर से बाहर निकलते समय गुड़ खाना चाहिए। गुड़ खाएं और खिलाएं।
  • विवाह पूर्व कुंभ या अश्वत्थ विवाह करें और भात पूजा भी करवाएं।

वास्तुदोष के उपाय

  • विवाह करना चाहते हैं तो काले, गहरे नीले, कत्थई, बैंगनी, जामुनी रंग से बचें।
  • लाल, पीले, गुलाबी, हरे और सफेद रंग को जीवन में शामिल करें।
  • घर के दक्षिण पश्चिम भाग में सोने से बचना चाहिए और कभी भी दक्षिण में पैर करने का सोएं। खिड़की और
  • दरवाजों के परदे गुलाबी रंग के लगवाएं।

लड़की के लिए

  • खरगोश को प्रतिदिन खाना खिलाएं।
  • गुरुवार का व्रत रखें और मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें। गुरुवार को वट वृक्ष, पीपल और केले के वृक्ष पर जल
  • अर्पित करें। साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए।
  • माथे पर प्रदिदिन केसर या चंदन का तिलक लगाएं, तुलसी की माला पहनें।
  • पीले वस्त्र ही पहने और घर में पर्दों और चादरों का रंग गुलाबी रखें। भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह
  • शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है। जब लड़की के पिता या भाई किसी लड़की के रिश्ते की बात करने के लिए
  • घर से बाहर जाए तो लड़की तब तक अपने बाल खुले रखें जब तक की वह लौटकर नहीं आ जाए।

लड़कों के लिए

  • लड़कों को यह करना चाहिए कि वे मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं वहां बैठकर उनकी पूजा करें। फिर उनके माथे से थोड़ा सिंदूर लेकर उस राम और सीता के मंदिर में राम और सीता के चरणों में चढ़ाकर उनसे अपने शीघ्र विवाह की कामना करें। कम से कम 21 मंगलवार तक यह उपाय करें।
  • लड़के या लड़की दोनों ही यह उपाय कर सकते हैं। सोमवार को एक किलो 200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर दूध किसी जरूरतमंद को दान कर दें।
  • लड़के या लड़की दोनों ही यह उपाय कर सकते हैं। किसी लाल गाय को रोटी में गुड़ लपेटकर खिलाते रहें या केसर भात खिलाएं। यह भी कर सकते हैं कि किसी भी गाय को गुरुवार को आटे के दो पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर खिलाएं तथा इसके साथ ही थोड़ासा गुड़ और चने की पीली दाल भी खिलाएं।
  • विवाह योग्य लोगों को शीघ्र विवाह के लिये प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए।
  • शुक्ल पक्ष के हर सोमवार को व्रत रखें और आंकड़े के आठ पत्ते की पूजा अर्चना कर सात पत्तों की थाली बानए और आठवें पत्ते पर अपना नाम लिखकर उसे शिवजी को अर्पित कर दें।
  • पुरुषों को विभिन्न रंगों से स्त्रियों की तस्वीरें और महिलाओं को लाल रंग से पुरुषों की तस्वीर सफेद कागज पर रोजाना तीन महीने तक एक एक बनानी चाहिए

Conclusion:- मित्रों आज के इस आर्टिकल में क्या आपके भी विवाह में हो रही है देरी, जानिए क्या दोष है कुंडली में के बारे में कभी विस्तार से बताया है। तो हमें ऐसा लग रहा है की हमारे द्वारा दी गये जानकारी आप को जरुर पसंद आई  होगी तो इस आर्टिकल के बारे में आपकी की क्या राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

ऐसे ही इंटरेस्टिंग पोस्ट पढ़ने के लिए बने रहे हमारी साइट Vidhia.in के साथ इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Leave a Comment