Uncategorized

राशन कार्ड 2022

राशन कार्ड 2022

राशन कार्ड 2022 : नमस्कार दोस्तों आज हम एक ऐसे डॉक्यूमेंट के बारे में बात करने वाले हैं उनका नाम राशन कार्ड है राशन कार्ड क्या होता है, यह किस जगह काम आता है, राशन कार्ड से किन-किन सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, एवं राशन कार्ड बनाना क्यों जरूरी है, राशन कार्ड का मुख्य कार्य क्या है, राशन कार्ड बनाने का मुख्य उद्देश्य, राशन कार्ड से संबंधित ऑनलाइन जानकारी कैसे प्राप्त करें, आदि सभी बिंदुओं के बारे में अपन इस आर्टिकल में विस्तार से बात करने वाले हैं

राशन कार्ड 2022

योजना राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट
विभाग का नाम खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
लाभ लेने वाले राज्य के नागरिक
उद्देश्य ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट लिंक food.raj.nic.in
हेल्पलाइन नंबर 0141-2227352
ईमेल ID [email protected] ,[email protected]

राशन कार्ड क्या है –

राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स है जिसका उपयोग सरकारी या गैर सरकारी कामों में किया जाता है, इसमें सभी परिवार के सदस्यों का नाम शामिल किया जाता है जिससे सभी लोग इसका लाभ ले सके। इसके मदद से सभी गरीब परिवार के लोग सरकार की लागू की गयी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है और राशन कार्ड के जरिये गरीब लोग सस्ते दामों में राशन खरीद सकते है। यदि आपने अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है इसके अलावा जिन लोगो का नाम राशन कार्ड लिस्ट में होगा वह अपना राशन प्राप्त कर सकते है।

राशन कार्ड का उद्देश्य –

राशन कार्ड की ऑनलाइन लिस्ट जारी करने का उद्देश्य यही है की कई ऐसे लोग जो पिछड़े इलाको में रहते है जिन तक कोई भी जानकारी नहीं पहुंच पाती थी और उन्हें इन सब के बारे में पता नहीं चलता था और उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिससे उन्हें कई बार बहुत-सी परशानियों का सामना भी करना पड़ता था। इस बात को देखते हुए सरकार ने लोगो के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है। अब वह आसानी से घर बैठे सभी जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

राशन कार्ड के लाभ एवं विशेषताएं –

राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ भी उन्ही को प्राप्त होंगे जिनके पास राशन कार्ड होगा, अगर आप भी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप जल्द से जल्द करें और इनसे मिलने वाले लाभ प्राप्त करें।राजस्थान राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं निम्न प्रकार हैं –
1. राशन कार्ड का उपयोग हर जगह पर किया जाता है और अगर आप के पास अपना राशन कार्ड है तो आप इससे मिलने वाली राशन जैसे गेहूँ, चावल, तेल, दाल, चीनी आदि प्राप्त कर सकते है।
2. इसका प्रयोग सरकारी व गैर सरकारी कामों में किया जाता है।
3. सरकार द्वारा अन्य जारी की गयी योजना का लाभ लेने के लिए आपको राशन कार्ड की जरुरत होगी।
4. अब आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन माध्यम द्वारा बना सकते है और कई तरह की सुविधाएं पोर्टल पर दी गयी है आप इसमें राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम है या नहीं वो भी देख पाएंगे।
5. गरीब रेखा से नीचे आने वाले लोगो के बच्चों के लिए सरकार स्कॉलरशिप भी प्रदान करवाती है जिसके लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है।
6. किसी भी बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए भी राशन कार्ड की आवश्यकता है।
7. आपको अपने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी जानने के लिए किसी भी कार्यालय में नहीं जाना होगा।

राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन कैसे देखें –

वे इच्छुक उम्मीदवार जो राजस्थान कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है वे हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –
1. आपको सबसे पहले राजस्थान राज्य की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.raj.nic.in पर जाना है।
2. अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा। जैसा कि आपको नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से दिखाया गया है।
3. होम पेज पर आप महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनायें केअनुभाग में राशन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते है।
4. अब आप जिलेवार राशन कार्ड विवरण(डिटेल्स) के अंदर क्लिक करें।
5. नए पेज पर आपको रिपोर्ट ऑन केटेगरी वाइज नंबर ऑफ़ राशन कार्ड इन डिस्ट्रिक्ट के अंदर जाकर 6. आपको रूरल या अर्बन में से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना है।
6. किसी भी ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपको दी गयी लिस्ट में से अपना डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट करना है।
7. अगले पेज पर आपको नगर पालिका को सेलेक्ट करना है
8. अब आप नए पेज पर दिए गए वार्ड नंबर को सेलेक्ट करें।
9. वार्ड नंबर सेलेक्ट करने के पश्चात आपको FPS नेम को सेलेक्ट करना है।
10. नए पेज पर आप अपना राशन कार्ड नंबर, कार्ड टाइप, अपना नाम, पिता का नाम, पता, नंबर ऑफ़ फॅमिली मेंबर्स की पूरी लिस्ट आपको दिखायी देगी।

राशन कार्ड में सुधार कैसे करें –

अगर आपके राशन कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती हुई हो तो आप उसमे सुधार कर सकते है, हम आपको बताएंगे की आप किस तरह से राशन कार्ड में करेक्शन सही कर सकते है। प्रक्रिया इस प्रकार से है:
1. आपको सबसे पहले राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. आप फॉर्म के लिए दिए गए लिंक (क्लिक करें) से भी डाउनलोड कर सकते है।
3. फॉर्म डाउनलोड करने के पश्चात आप इसका प्रिंटआउट निकाल लें और पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: आदि को अच्छे से भर दें।
4. अब आप फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अटैच कर दें।
5. आपको फॉर्म लेकर कॉमन सर्विस सेंटर में जाना है और आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया को पूरा करना है।
6. आवेदन फॉर्म और मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करवाने के बाद आप इसकी रिसीप्ट जरूर ले।

राशन कार्ड के प्रकार –

यहाँ हम आपको राजस्थान राशन कार्ड के बारे में बताने जा रहें है। राशन कार्ड 3 तरह के होते है जैसे –
1. APL राशन कार्ड वह लोग जो गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन व्यापन करते है।
2. BPL राशन कार्ड जो लोग गरीबी रेखा से नीचे अपने घर का गुजारा कर रहे है।
3. AAY अंत्योदय राशन कार्ड उन लोग के लिए है जो गरीब से गरीब लोग है जिनकी इनकम कुछ भी नहीं होती। 35 किलो राशन सरकार इन लोगो को प्रदान करती है

राशन कार्ड की डिटेल्स ऑनलाइन चेक कैसे करें –

यदि आप अपने राशन कार्ड की डिटेल्स जैसे आपका कार्ड का नंबर व डीलर का नाम, और कई जानकारी जानना चाहते है, तो प्रक्रिया को ध्यान से देखें। राशन कार्ड विवरण चेक करने की प्रोसेस निम्न प्रकार है –
1. राजस्थान राज्य की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.raj.nic.in पर जाएं।
2. अब आपके सामने स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आ जायेगा।
3. होम पेज पर आप महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनायें के अंदर राशन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
4. राशन कार्ड पर क्लिक करने के पश्चात राशन कार्ड एवं राशन वितरण की डिटेल्स पर क्लिक करें।
5. नए पेज पर आप पूछी गयी जानकारियों जैसे: जिला चुने, अपना राशन कार्ड नंबर, नाम, माता का नाम, 6. पिता का नाम, स्पाउस नेम, अपना पता, क्षेत्र प्रकार को सेलेक्ट करें, ब्लॉक/ नगरपालिका, पंचायत/वार्ड नंबर, गांव आदि को भरें।
6. अब आप खोजे के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
7. जिसके बाद आप अपने राशन कार्ड की सभी डिटेल्स को आसानी से देख पाएंगे।

राशन कार्ड से संबधित शिकायत दर्ज कैसे करे –

अगर आपने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज की है और आपको उसका स्टेटस जानना है तो आप आप इन स्टेप्स को फॉलो करने अपने द्वारा दर्ज की गयी शिकायत दर्ज की स्थिति जान सकते है। ये प्रोसेस निम्न प्रकार है –
1. सबसे पहले राजस्थान राज्य की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. अब आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा।
3. होम पेज पर आप शिकायत की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसा नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
4. नए पेज पर ग्रीवांस स्टेटस के अंदर अपना ग्रीवांस ID या मोबाइल नंबर भरकर कैप्चा कोड को भर दें।
5. इसके बाद VIEW STATUS पर क्लिक करें।
6. अब आप अपनी शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है।

राशन कार्ड को मोबाइल ऐप में डाउनलोड कैसे करें –

अब आप ऑनलाइन पोर्टल के अलावा मोबाइल ऐप के जरिये भी राशन कार्ड से जुडी सभी जानकारी जैसे: सभी राज्य की जारी की हुई लिस्ट, शिकायत दर्ज कैसे करें आदि जान सकते है। इसके लिए आपको मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:
सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। अब आप सर्च के ऑप्शन पर जाकर राशन कार्ड मोबाइल ऐप को सर्च करें। अब आप ऐप को इनस्टॉल करें। जिसेक बाद आपके मोबाइल में ऐप डाउनलोड हो जायेगा। जिसके बाद आपको ऐप को ओपन करना है और अपने state को सेलेक्ट करना होगा। अब अपना जिला सेलेक्ट करें। जिला सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना block सेलेक्ट करना होगा। अब आप अपनी पंचायत सेलेक्ट करें। अब इसे सबमिट कर दें। जैसे ही आप इसे सबमिट करेंगे आपके मोबाइल पर आपके राज्य की राशन कार्ड की सूची आपको दिखाई देगी।

राशन कार्ड के हेल्पलाइन नंबर –

राशन कार्ड दे सम्बंधित शिकायत या जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें या आप ईमेल के जरिये दिए गए ईमेल ID पर ईमेल भेज सकते है।
1. हेल्पलाइन नंबर – 0141-2227352
2. ईमेल ID – [email protected]

प्यारे दोस्तो आज के इस नये लेख में हमने आपको सरकार द्वारा शुरू कर दी गई राशन कार्ड 2021 से जुड़ी जानकारीया प्रदान की है। यदि आपको लेख में प्रदान की गई जानकारीया पसंद आयी हो तो इस लेख को अपने दोस्तो के साथ शेयर अवश्य करे। इसके अलावा यदि आपके मन में किसी तरह का कोई सवाल हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे। राशन कार्ड 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी हेतु आप सबंधित विभाग की अधिकारीक वेबसाइट पर जाये। और इस प्रकार की योजना के बारे में जानने के लिए हमारे साइट vidhia.in पर विजिट करे।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय किसान दिवस 2022

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment