Uncategorized

सोते समय सिरहाने ना रखें ये सामान, हो सकता है बड़ा नुकसान

सोते समय सिरहाने ना रखें ये सामान, हो सकता है बड़ा नुकसान

सोते समय सिरहाने ना रखें ये सामान, हो सकता है बड़ा नुकसान – वास्तुशास्त्र में चीजों को लेकर बहुत से नियम होते है। इसलिए हर चीज अपने उचित स्थान पर होनी बहुत जरूरी है। बात अगर हम रात को सोने की करें तो कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें अपने सिरहाने के पास कभी रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे नींद में बाधा आने के साथ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है उन चीजों के बारे में, सोते समय सिरहाने ना रखें ये सामान, हो सकता है बड़ा नुकसान,

अक्सर सोने के समय हम कई ऐसी चीजें अपने आसपास पर रख लेते हैं, जो हमारे लिए सही नहीं होती, लेकिन हमें उसके बारे में पता भी नहीं होता। ज्योतिष के अनुसार कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे अपने सिरहाने रखकर सोने से मानसिक और आर्थिक घाटा हो सकता है।

कई लोग सोते समय अपने आस—पास रखी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, इसलिए वे पर्स, चेन, घड़ी आदि सिरहाने पर रखकर ही सो जाते हैं। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार ये एक तरह का दोष है। इससे धन के नुकसान समेत घर में दरिद्रता भी आ सकती है।

इलैक्ट्रॉनिक चीजें –
बहुत से लोगों को रात सोने से पहले बेड पर फोन, लैपटॉप आदि चीजें यूज करने की आदत होती है। ऐसे में वे अपनी घड़ी, लैपटॉप, वीडियो गेमस फोन आदि इलैक्ट्निक्स चीजों को अपने सिरहाने रख कर ही सो जाते है। मगर वास्वातु के अनुसार इन चीजों के साथ सोना शुभ नहीं माना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक भी इन उपकरणों से निकलने वाली किरणें हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसके अलावा इनमें से निकलने वाली आवाजें नींद में बाधा डालती है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ता है।

पर्स –
सोने से पहले अपने पर्स को अलमारी में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे सिरहाने पर रख कर सोने से खर्चों में वृद्धि आती है। इसे रखने की सही जगह अलमारी और तिजोरी मानी जाती है। इसलिए सोने से पहले इसे अपने सिरहाने रखने की गलती न करें।

अखबार –
जिन लोगों को देर रात पढ़ने की आदत होती हैं। वे लोग रात को अपने बेड पर ही अखबार, मैगजीन या कोई किताब पढ़ने के बाद उसे अपने सिरहाने पर रख कर ही सो जाते है। मगर वास्तु के अनुसार ऐसा करने से जीवन पर बुरा असर पड़ता है। जीवन में संघर्ष और कठिनाइओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

1. कई लोग पढ़ते हुए सो जाते हैं। ऐसे में उनके सिर के पास कॉपी—किताब या अखबार रह जाती है। वास्तु के अनुसार इससे दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे मन में अजीबो—गरीब ख्याल आ सकते हैं। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पढ़ते समय सिरहाने बुक्स रखकर सोने से दिमाग में वहीं चीजें घूमती रहती हैं।

2. कई लोग सोते समय चेन और घड़ी उतारकर सोते हैं। वे अक्सर इसे अपने सिरहाने पर रख लेते हैं। मगर ऐसा करना उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। वास्तु के अनुसार ये चीजें धातु की बनी होती हैं, जो कि मानसिक शांति को भंग करने का काम करते हैं।

3. बहुत से लोग सोने से पहले बेड़ के नीचे जूते—चप्पल उतारकर सोते हैं। कई बार तो वो सिरहाने की दिशा में होते हैं। ऐसा करना वास्तु के अनुसार बहुत अशुभ होता है। इससे घर में निर्धनता आती है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार सिरहाने पर कभी भी लैपटॉप या म्यूजिक सिस्टम आदि नहीं रखना चाहिए। इससे मानसिक शांति भंग होती है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इससे निकले वाली तरंगे शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

5. सोते समय सिरहाने पर कभी पुराने या गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है। इससे सोते समय खराब सपने दिख सकते हैं।

6. सिरहाने के पास कभी कोई नुकीली वस्तु रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। इससे आप पर कई अन्य नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं।

7. अगर सिरहाने या बेड के पास ओखली रखी हो तो इसे तुरंत हटा दें। वरना घर में कलह हो सकती है।

8. सिरहाने के पास कभी भी सिक्के रखकर नहीं सोना चाहिए। क्योंकि ये मां लक्ष्मी का अपमान समझा जाता है। इसलिए हमेशा सिक्कों को किसी सुरक्षित स्थान पर रखें।

9. सिरहाने के पास घड़ी भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों एनर्जी को खिंचता है। ऐसे में कई बार ये आपके लिए खराब समाचार का कारण बन सकता है।

10. सोते समय कभी भी अपने सिरहाने खाने की कोई वस्तु न रखें। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:- बेटी के भविष्य को करे सुरक्षित, इस स्कीम में मिलेगा अधिक मुनाफा

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment