Health Tips

सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए / खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए

सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए

सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए – सुबह नाश्ता कितने बजे करना चाहिए, सबसे अच्छा नाश्ता कौन सा है, नाश्ते में क्या क्या बनाया जा सकता है, दोपहर के खाने में क्या क्या खाना चाहिए, मोटापा कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए, सुबह ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए, दोपहर के भोजन में क्या खाना चाहिए, सुबह-सुबह उठकर क्या खाना चाहिए, दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता, रात में क्या खाना चाहिए, शाम को खाने में क्या खाना चाहिए, लंच में क्या खाना चाहिए,

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए अगर आप सुबह का नाश्ता करते हैं तो आपने अपने शरीर में अनेकों प्रकार के फायदे हुए होंगे सुबह के नाश्ता करने से कौन कौन से फायदे होते हैं और सुबह नाश्ते में क्या-क्या खाना चाहिए इनके बारे में आज हम इस आर्टिकल में विस्तार से बात करेंगे

सुबह का नाश्ता हर व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। यह पूरे दिन व्यक्ति को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर को एक्टिव बनाता है। इस लेख में आप जानेंगे सुबह के नाश्ते में क्या क्या खाना चाहिए, सुबह का नाश्ता क्या करे, सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए और मोटापा कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए के बारे में।

इसलिए कहा जाता है कि कोई व्यक्ति चाहे कितना भी व्यस्त रहे, उसे सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। लेकिन जब नाश्ते की बात आती है तो यह भी सवाल उठता है कि आखिर सुबह नाश्ते में क्या खाया जाए कि इससे स्वाद (taste) भी मिले और यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी हो। कभी-कभी लोग सेहत के विपरीत सिर्फ स्वाद पाने के लिए नाश्ते (breakfast) में कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन इससे सिर्फ उनका पेट भरता है और उन्हें दिन में या कुछ समय बाद कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप सुबह नाश्ते में जो कुछ खाएं वह स्वाद के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी हो। आइये जानते है सुबह का नाश्ता कैसा हो के बारे में।

सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए –

1. ड्राई फ्रूट्स – 
आप सुबह उठकर एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट जरूर खाएं इसके लिए आप कुछ रात को गला कर रख दें जैसे कि बादाम, अंजीर और खजूर। इसके बाद बाकि के जैसे कि काजू, पिस्ता और अखरोट सुबह उस में मिलाकर खाएं। इस से आपका शरीर बहुत मजबूत होगा और आपको दिन भर एनर्जी भरा मेहसूस होगा।

2. हल्का नाश्ता –
सुबह आप नाश्ते में हल्की चीज़ें ही खाएं जैसे कि पोहा, उपमा, इडली सांबर या ढोकल। कभी भी सुबह ज्यादा हैवी चीज़ें नहीं खाई जाती है जैसे की परांठे या भजिए वगेरा।

3. एक गिलास दूध –
एक स्टडी में बताया गया है कि रोजाना दूध पीने से दिमाग तेज होता है इसलिए आप सुबह काले चने के साथ एक गिलास दूध भी पिएं। दूध आपकी त्वचा, बाल और हड्डियों को तंदरुस्त रखता है।

4. भीगे हुए काले चने –
भीगे हुए काले चने खास कर महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हर रात आप एक मुठ्ठी काले चने भिगो कर रखें और फिर आप सुबह उठकर ब्रश करने के बाद सबसे पहले उसे ही खाएं। काले चने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल होते हैं जिस से आपको दिन भर थकान नहीं होती है।

5. सेब –
वैसे तो सारे फल सेहत के लिए बहुत फायदे मंद होते हैं पर सुबह खाली पेट सेब खाने से आपके फेफडों को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। ज्यादातर लोग इसलिए कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले सेब खाते हैं क्योंकि सेब से पूरा इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है।

6. नाश्ते में ढोकला खाना होता है फायदेमंद –
सुबह के नाश्ते में ढोकला खाना बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है। ढोकले को भाप में पकाया जाता है जिसके कारण सुबह खाली पेट खाने के बाद भी पेट में गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। ढोकला बेसन (gram flour) से बनाया जाता है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, फ्लोएट, विटामिन बी6 और थायमिन पाया जाता है। इतने सारे पोषक तत्व एक साथ पाये जाने के कारण ढोकला नाश्ते में खाना हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है।

7. नाश्ते में पोहा खाना स्वास्थ के लिए लाभकारी –
पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे कम समय में बनाना भी बहुत आसान होता है। आप इसे राई, हरी मिर्च का तड़का लगाकर बना सकते हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर लोग अपनी पसंद की विभिन्न सब्जियां मिलाकर भी पोहा बनाते हैं। यह पेट के लिए काफी हल्का होता है और नाश्ते में खाने से शरीर को भरपूर पोषण भी मिल जाता है। कई घरों में पोहे में मूंगफली डालकर बनाया जाता है जो सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है।

8. इडली सांभर भी है सुबह का अच्छा नाश्ता –
इडली चावल से भाप में पकाकर बनाया जाता है जो नाश्ते के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इडली में कम मात्रा में फैट पाया जाता है। इसके अलावा इडली के साथ सांभर भी कई तरह की सब्जियों और दाल को मिलाकर बनाया जाता है जो प्रोटीन के साथ ही शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है। यदि आप नाश्ते में चावल का बना इडली नहीं खाना चाहते हैं तो आप ओट्स या रागी से बना इडली भी नाश्ते में खा सकते हैं। यह हर तरह से आपके लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है।

9. नाश्ते में दलिया खाने से मिलते है जरूरी पोषक तत्व –
सुबह नाश्ते में दलिया खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दलिया दो तरीके से बनायी जाती है। आप चाहें तो नाश्ते में दूध में बनी दलिया खा सकते हैं। इससे शरीर को प्रोटीन और पर्याप्त जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न सब्जियों (mixed vegetable) को मिलाकर भी आप दलिया बना सकते हैं। इससे मिनरल, विटामिन और शरीर के लिए आवश्यक पोषण (essential nutrients) एक साथ प्राप्त हो जाता है। नाश्ते में दलिया खाने से पेट हल्का रहता है औऱ व्यक्ति का वजन भी नहीं बढ़ता है।

10. अंकुरित सलाद सुबह का सर्वोत्तम नाश्ता –
सुबह नाश्ते में अंकुरित चना, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन एक साथ मिलाकर खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है साथ ही एक स्वस्थ आहार भी माना जाता है। अंकुरित चने और मिक्स अन्य अनाजों में डाइटरी फाइबर (dietary fiber), विटामिन और खनिज पाया जाता है। इसके साथ ही आप चाहें तो नाश्ते में एक या दो उबले हुए अंडे (boiled egg) भी खा सकते हैं। यह अच्छी सेहत के लिए एक संपूर्ण नाश्ता है।

11. सुबह का नाश्ता मूंग दाल का चीला –
मूंग में कम मात्रा में फैट पाया जाता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि आप सुबह नाश्ते में मूंग की दाल का बना चीला खाते हैं तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वैसे तो नाश्ते में मूंग का चीला हर व्यक्ति खा सकता है लेकिन यदि कोई व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है तो उसके लिए नाश्ते में मूंग का चीला (moong chilla) खाना बहुत अधिक फायदेमंद होता है। मूंग के चीले को आप नारियल की चटनी या सॉस से खा सकते हैं।

12. नाश्ते में उपमा खाना भी होता है हेल्दी –
ज्यादातर घरों में लोग सुबह नाश्ते में उपमा खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। उपमा को विभिन्न तरह की सब्जियां और ओट्स मिलाकर बनाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्याज, मटर, गाजर और उड़द की दाल (urad dal) मिलाकर बनाते हैं। इसके कारण यह अधिक स्वास्थ्यवर्धक बन जाता है और इसे खाने से सेहत ठीक रहती है और पूरे दिन काम करने के लिए शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।

13. साबुदाना खिचड़ी भी है सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता –
साबुदाना खिचड़ी या साबुदाने से बनी कोई भी रेसिपी नाश्ते में खाना बहुत फायदेमंद होता है। साबुदाना आसानी से पच जाता है और इसे खाने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी मिल जाता है। आप चाहें तो साबुदाने (sabudana) की खिचड़ी बनाते समय इसमें बादाम, आलू, गाजर, टमाटर और अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर साबुदाने की खिचड़ी बना सकते हैं। सुबह के लिए साबुदाना खिचड़ी एक सर्वोत्तम और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता है।

14. नाश्ते में कैबेज सैंडविच खाना होता है स्वास्थ्यवर्धक –
अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिससे आपको स्वाद (taste) भी मिले औऱ वह सेहत के लिए भी फायदेमंद हो तो आपको पत्ता गोभी (cabbage) का सैंडविच बनाकर खाना चाहिए। यह खाने में काफी लाजवाब लगता है और पेट भी भर जाता है। आप चाहें तो कैबेज सैंडविच में पनीर, शिमला मिर्च (capsicum), स्वीट कॉर्न मिलाकर बना सकते हैं। यह बहुत कम समय में बन जाता है और स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

15. सुबह का नाश्ते में होना चाहिए मेथी का पराठा –
आपको बता दें कि ज्यादातर भारतीय घरों में सुबह नाश्ते में विभिन्न तरह के पराठे बनाये जाते हैं लेकिन इनमें से मेथी (fenugreek) का पराठा सबसे अधिक फायदेमंद होता है। सुबह नाश्ते में मेथी के पराठे खाने से यह पेट में कब्ज की समस्या नहीं होने देता है और शरीर को पोषण भी प्रदान करता है। जिन लोगों को कमर दर्द की समस्या है उनके लिए नाश्ते में मेथी का पराठा खाना अधिक लाभकारी होता है।

खाली पेट क्या खाना चाहिए –

जिससे हमारे शरीर पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े, तो चलिए विस्तार से बताते हैं:
1. सुबह खाली पेट दलिया का सेवन कर सकते है तो पेट की पाचन क्रिया को मजबूती मिलती है। इसमें अच्छी मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है जो कब्ज जैसी समस्या को रोकता है। इसके अलावा पेट में जलन की समस्या को रोकता है। आपके कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में फायदेमंद रहता हैं।
2. खाली पेट शहद लेना सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि सुबह गर्म पानी में एक चम्मच शहद लेने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है। इसके अलावा आपके इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है। आपके पाचन क्रिया में सुधार कर एसिड की समस्या नहीं होने देता है।
खाली पेट आप भीगे हुए बादाम ले सकते है क्योंकि भीगे हुए बादाम में बहुत से पोषक तत्व और विटामिन होते है जो शरीर को मजबूत करते है। इसके अलावा वजन कम करने में सहायता करते है।
3. खाली पेट सुबह अंडा खाना चाहिए यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाली पेट अंडा का सेवन करने से पूरा दिन पेट भरा लगता है। इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है जो वजन घटाने में सहायता करता है।

खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए –

खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए। चलिए आगे बताते हैं:
1. खाली पेट आपको सलाद खाने की इच्छा हो रही है तो खीरा को शामिल नहीं करना चाहिए। क्योंकि खाली पेट खीरा का सीजन करने से पेट में जलन और पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
2. सुबह खाली पेट अधिक मसालेदार नाश्ता करते है तो पेट में एसिड की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अपच या सीने में जलन आदि। अक्सर तीखे भोजन पेट की परत को हल्का कर देते है जिससे दर्द व ऐंठन होने लगता हैं।
3. खाली पेट कभी भी खट्टे फल का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि खाली पेट लेने से अधिक मात्रा में पेट में एसिड का जमाव हो जाता है। इसलिए संतरा व अमरूद से बचें।
4. कुछ लोगो को लगता है खाली पेट कच्ची सब्जिया लेने से फायदा होता है किंतु ऐसा नहीं है। कच्ची सब्जियों में फाइबर अधिक होता है। इसलिए सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन करने से बचें ताकि आपको पेट दर्द व ऐंठन का सामना न करना पडे।

खली पेट क्या पीना चाहिए और क्या नहीं पीना चाहिए –

खाली पेट क्या पीना चाहिए और क्या नहीं चलिए विस्तार से बताते हैं:
1. खाली पेट दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए अपने दिन की शुरुवात एक ग्लास दूध से कर सकते है। अगर आपको सर्दी या कफ की समस्या हो रही है तो खाली पेट दूध नहीं लेना चाहिए।
2. पानी के साथ घास का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। हालांकि सुबह-सुबह गेहू के घास के पाउडर का उपयोग करने से बहुत लाभ मिलता है। यह आपको कब्ज व अपच की समस्या से बचाव करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स व फ्री रेडिकल्स से शरीर की सुरक्षा करते हैं।
3. खाली पेट आंवला का रस ले सकते है क्योंकि यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच आंवला का रस मिलाकर आप रोज पी सकते है इससे आपके सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
4. सुबह खाली पेट आप एक ग्लास सादा पानी पी सकते है। शरीर के लिए पानी बहुत जरुरी होता है क्योंकि पानी शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालता है। इसके अलावा आपके वजन कम करने में फायदेमंद होता हैं।
5. खाली पेट एलोवेरा का रस पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के प्रोटीन व विटामिन की मात्रा होती है जो शरीर को मजबूत बनाये रखने में मदद करता हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है।

खाली पेट क्या नहीं पीना चाहिए –

सुबह उठकर लोग अक्सर कॉफी और चाय पिने लगते है जो की शरीर पर सीधे बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए कुछ खाने के बाद चाय या कॉफी लेनी चाहिए। चलिए आपको आगे बताते हैं।
खाली पेट कभी भी ठंडी ड्रिंक्स नहीं चाहिए। इसके अलावा आप गर्म पानी पी सकते है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
सुबह खाली पेट शराब का सेवन नहीं करना चाहिए यह सीधे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। आपके रक्त व लिवर पर बुरा असर दिखाने लगता है। इसके बजाय आप दूध पी सकते हैं।

प्रेगनेंसी मे नाश्‍ते में क्‍या चीज़ें ना खाएं –

1. प्रेगनेंसी मे नाश्‍ते में आप बहुत ज्‍यादा कैफीन यानि की अधिक चाय या कॉफ़ी ,ब्लैक टी इत्यादि का सेवन ना करे।
2. प्रेगनेंसी मे मॉर्निंग ब्रेकफास्ट मे आप अपॉश्‍चरीकृति डेयरी यानि की ब्राई, कैमेमबेर्ट, गोट, रिकोटा, फेटा, 3. ब्‍लू चीज़ आदि में लिस्‍टेरिआ, साल्‍मोनेला और अन्‍य हानिकारक बैक्‍टीरिया मौजूद रहते हैं तो इत्यादि चीज़ो का सेवन ना करे।
3. मॉर्निंग ब्रेकफास्ट मे कच्‍चे अंडे ना खाये।
4. नाश्ते मे बहुत अधिक शुगर युक्त यानि की बहुत अधिक मीठे का सेवन ना करे।
5. हमेशा फ्रेश ब्रेकफास्ट का ही सेवन करे।
6. इस तरह से कुछ विशेष बातो का ध्यान रखे।

गर्भवती महिला को सुबह नाश्ते मे क्या खाना चाहिए –

1 ) प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाएं –
अगर आप चाहती हैं कि आपका शिशु स्‍वस्‍थ रहे और उसका विकास ठीक तरह से होता रहे तो समय पर नाश्‍ता जरूर करें। अपने नाश्‍ते में हेल्‍दी चीजों को शामिल करें। इसके बाद दिनभर में थोड़ा-थोड़ा कर के खाएं ताकि शरीर को एनर्जी को मिलती रहती है और एक बार में ही ज्‍यादा खाने की वजह से बढ़ने वाले वजन से भी बचा जा सकता है।

2 ) प्रेगनेंसी में कितना आराम करना चाहिए –
हर गर्भवती महिला के लिए पूरे दिन में 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी आवश्यक है। कम नींद लेने से शिशु का विकास प्रभावित हो सकता है।

3 ) क्या गर्भवती होने पर नाश्ता छोड़ना ठीक है –
गर्भवती माँ एक लंच या डिनर को मिस करके बढ़ते बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं। इसलिए आपको आपका नाश्ता ,लंच और डिनर बराबर करना चाहिए।

4 ) गर्भवती महिला को रोजाना क्या खाना चाहिए –
गर्भवती महिला को रोजाना उन सभी चीज़ो का सेवन करना चाहिए जिससे भरपूर मात्रा मे आयरन ,कैल्शियम ,प्रोटीन ,फाइबर प्राप्त ह सके।

सुबह के नाश्ते में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये चार चीजे का सेवन, हो सकता है भारी नुकसान –

बढ़ता वजन और मोटापा शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। मोटापे की वजह से शरीर में कई बीमारियां तक होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कई लोग अपने को फिट रखने के लिए कई तरह के जतन तक करते हैं। चर्बी न बढ़े इसके लिए लोग अपना डाइट प्लान बनाते हैं और उसी के हिसाब से भोजन का सेवन करते हैं। जिम जाते हैं और कई तरह के वजन घटाने वाले व्यायाम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका वजन बढ़ाने में आपका नाश्ते का अहम रोल होता है। शायद नहीं, तो चलिए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन आपको अपने नाश्ते में नहीं करना चाहिए।

कई बार जब लोग अपना वजन कम करने के लिए अपने डाइट प्लान के हिसाब से चीजें करते हैं, तो वो सुबह नाश्ते में केवल फ्रूट जूस पीते हैं। लेकिन अगर आप नाश्ते में बाजार में मिलने वाले फ्रूट जूस का सेवन करते हैं, तो आप अपने वजन बढ़ाने के कारणों को जन्म देने का काम कर रहे हैं, क्योंकि इनमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि सुबह नाश्ते में कटे फले खाने चाहिए। ऐसा करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप फिर भी जूस पीना चाहते हैं तो अपने घर पर ही फलों का जूस निकालें, और उसका सेवन करें न की बाजार के जूस का।

कई लोगों को सुबह नाश्ते में तला खाना खाने का काफी शौक होता है। इसलिए वो लोग कचौड़ी, पकौड़े, ब्रैड पकोड़े या फिर पूरी-सब्जी जैसी चीजों का सेवन नाश्ते में करते हैं। इन चीजों में तेल काफी होता है, जो कि हमारे शरीर में फैट बढ़ाने का काम बड़ी ही आसानी से करता है। इसलिए सुबह-सुबह नाश्ते में तली चीजों का सेवन करना बिल्कुल सही नहीं माना जाता है। कई लोग सोचते हैं कि वो टिशू पेपर की मदद से तली चीजों का तेल निकाल लेंगे, लेकिन ऐसा करने से भी कम मात्रा में ही सही, लेकिन हमारे शरीर में तेल जरूर जाता है।

कई लोग नाश्ते में नूडल्स का सेवन करते हैं, लेकिन शायद वो ये बात भूल जाते हैं कि इसका सेवन हमारे वजन को काफी जल्दी बढ़ा सकता है, और फिर हमें मोटा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही नूडल्स हेल्दी खाना भी नहीं होता है। वहीं, कई बार नूडल्स खाने से हमारा पेट भी खराब हो जाता है, क्योंकि ये मैदे के बने होते हैं। इसलिए सुबह नाश्ते में तो इनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर आप अंडे का सिर्फ बाहर का सफेद वाला भाग खा सकते हैं, जो आपको फायदे दे सकता है।

कई बार हम नाश्ते में मैदे से बनी चीजें जैसे- कुकीज, केक या फिर घी जैसी चीजों का भी सेवन करते हैं। लेकिन इनके सेवन से ये हमारी फिटनेस पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसकी जगह पर हम अंकुरित दाल या चने का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही हमें ऊर्जा तो प्रदान करते ही हैं, साथ ही हमारे वजन को बढ़ने से भी रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा सुबह नाश्ते में दही का सेवन करने से शरीर मे जमा चर्बी कम करने में मदद मिलती है |

तो अब आप समझ गये होंगे कि सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए. शरीर को अगर आप खराब चीजें देंगे तो जल्द ही शरीर बीमार होने लग जाता है बेहतर हैं बेशक कम चीजें दी जायें लेकिन बेहतर चीजें देना ही अच्छा रहता हैं |

अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे vidhia.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}

Leave a Comment